बॉलीवुड की 'बाजीराव मस्तानी' जोडी़ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही अपनी शादी को लेकर बी टाउन की सुर्खियों में हैं और दोनों की शादी को लेकर दीपिका की मां ने उजाला पादुकोण ने एक बडा़ खुलासा किया है। यहां जानें क्या है वो...


features@inext.co.inKANPUR: इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। कुछ मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, दोनों 20 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करने वाले हैं। दीपिका-रणवीर की फैमिलीज इस वक्त शॉपिंग और बाकी तैयारियों में जुटी हैं। अब खबर आ रही है कि शादी से 10 दिन पहले दीपिका की मां उजाला पादुकोण ने एक बड़ी पूजा रखी है। इस तरह होगी ये पूजा


इस पूजा में दीपिका और रणवीर, दोनों को शामिल होना है। यह पूजा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरू में उनके घर पर होगी। इस पूजा का नाम 'नंदी पूजा' है, जिसे लेकर दीपिका की मां ने एक मंदिर के पुजारी से बात भी की है। दीपिका और रणवीर कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं पर दोनों में से किसी ने भी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं है। हर जगह दिखाते हैं प्यार

दीपिका और रणवीर अकसर सोशल मीडिया पर और पब्लिक इवेंट्स में एक-दूसरे को लेकर अपना प्यार खुलकर जाहिर करते रहते हैं पर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। हाल ही में विदेश से दोनों के साथ घूमने की तस्वीरें आई थीं जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। प्रियंका चोपडा़ के नक्शे कदम पर चल कर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मिल गया अपना हमसफरअक्षय कुमार ने रणवीर सिंह के लिए फैंस के बीच कह दी ऐसी बात, सुनकर चौंक गए 'सिंबा' स्टार

Posted By: Vandana Sharma