बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नए साल की शुरुआत में अपने फैंस को चौंका दिया। दीपिका ने अपने सभी सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया है। इसकी वजह क्या है इस बारे में एक्ट्रेस की तरफ से कोई अफिशल बयान नहीं आया। मगर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 31 दिसंबर की रात को अपने सभी ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करके फैंस को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दीपिका का अचानक सभी पोस्ट डिलीट कर देना किसी के समझ में नहीं आया। इस समय उनके अफिशल एकाउंट पर एक भी पोस्ट नहीं है। हाल ही में कई सेलेब के अकाउंट हैक होने की खबर आई थी। ऐसे में सभी को लगा कि क्या दीपिका का अकाउंट भी हैकर्स का शिकार हो गया है। हालांकि, करीब से पता चला कि यह दीपिका द्वारा किया गया था क्योंकि एक्ट्रेस ने बाद में अपनी डीपी बदल दी थी।

सोशल मीडिया पर करीब 80 मिलियन फाॅलोअर्स
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट तो हटा दिए, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज अभी भी अकाउंट पर दिखाई दे रही हैं। साथ ही, उन ट्वीट्स का रिकॉर्ड भी है, जिन्हें उन्होंने अब तक पसंद किया था। हालांकि पोस्ट और ट्वीट डीलीट करने के पीछे असल वजह क्या है, इस पर उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया है। बता दें दीपिका के इंस्टाग्राम पर 52.5 मिलियन और ट्विटर पर 27.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ राजस्थान में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेता नीतू कपूर ने कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह और उनके बेटे रणबीर कपूर के साथ रणथंभौर से एक फोटो साझा की थी। हालांकि तस्वीर में न तो दीपिका और न ही रणबीर की प्रेमिका, अभिनेता आलिया भट्ट नजर आईं।

जानें कहां है इस समय दीपिका
वर्क फ्रंट की बात करें तो, दीपिका शकुन बत्रा की अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी। दीपिका के शाहरुख खान की अगली फिल्म पठान का हिस्सा बनने की भी खबर है मगर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इसे यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है।
रणवीर और दीपिका 83 के साथ अपनी चौथी फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 1983 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की अप्रत्याशित जीत पर बेस्ड है। जहां रणवीर पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में नजर आएंगी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari