फिल्म 83 में कपिल देव की पत्नी बनी दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने
कानपुर। भारत को पहला वर्ल्डकप जितवाने वाले भारतीय कप्तान कपिल देव पर बन रही फिल्म 83 के सभी कैरेक्टर पहले ही रिवील हो गए थे। बस इंतजार था कपिल की पत्नी रोमी देव का। ये किरदार रणवीर सिंह की रियल लाइफ पत्नी दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। दीपिका फिल्म में कपिल देव बने रणवीर की वाइफ बनेंगी। बुधवार को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोमी देव का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया है। जिस तरह रणवीर को कपिल देव के गेटअप में पहचाना मुश्किल है, उसी तरह दीपिका भी रोमी देव के लुक में बिल्कुल फिट बैठ रही।
दीपिका ने शेयर किया रोमी का लुकरोमी देव का फर्स्ट लुक जारी करते हुए दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, खेल जगत के सबसे यादगार लम्हों पर बन रही फिल्म में एक छोटा सा रोल निभाकर काफी गर्व महसूस हो रहा। मैंने एक पत्नी को पति की सफलता में योगदान देते हुए काफी करीब से देखा है, वो कोई और नहीं मेरी मां हैं। फिल्म 83 भी वैसी ही है जिसमें एक पत्नी अपने सपनों के आगे पति के सपनों को पूरा करने का प्रयास करती है।'
View this post on Instagramबता दें रोमी देव जो शादी से पहले रोमी भाटिया थी। उनका जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। स्वभाव से, वह बहुत ही मिलनसार और विनम्र हैं। हालांकि, उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बहुत कुछ नहीं पता है। 1980 में रोमी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव से शादी कर ली। ऐसा कहा जाता है कि यह जोड़ी 1979 में कपिल के दोस्त सुनील भाटिया से मिली थी। पूर्व क्रिकेटर ने रोमी को एक लोकल ट्रेन में प्रपोज किया था, जिसके लिए वह तुरंत राजी हो गई थी। देव ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट शतक 1979 में बनाया था जब रोमी भाटिया वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच देखने के लिए मौजूद थे। एक बातचीत में रोमी ने उल्लेख किया था कि कपिल कभी भी घर में क्रिकेट पर चर्चा नहीं करते थे। उन्होंने हमेशा क्रिकेट को मैदान में रखा और अपने काम के बारे में परिवार को कभी परेशान नहीं किया। 16 जनवरी 1994 को, लगभग 14 साल की शादी के बाद कपिल के घर एक बेटी ने जन्म लिया।