बॉलीवुड जोडि़यों की शादी को लेकर इस साल कई चर्चाएं चल रही हैं। उधर सोनम आनंद संग शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं तो इधर दीपिका के साथ रणवीर सिंह की शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं। जब से सोनम की शादी की तारीख पक्की हुई है तब से फैंस को इंतजार है कि दीपिका और रणवीर के घर शहनाई कब बजेगी। फिलहाल इन सब गॉसिप्स के बीच दीपिका ने रणवीर के अंदर छुपी कुछ बोरिंग और अच्छी आदतों के बारे में फैंस से शेयर की ये बात...


दीपिका को रणवीर में पसंद हैं ये बातें


दीपिका और रणवीर सिंह को अक्सर एक दूसरे पर प्यार बरसाते देखा जाता है। रणवीर और दीपिका की इस केमेस्ट्री को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। इसलिए अब दोनों के फैंस उनकी शादी की तारीख पक्की होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका का मानना है कि रणवीर दुनिया के सबसे अलग लड़के हैं। दीपिका को रणवीर में सबसे अच्छा लगता है उनका रोना। वो और लड़कों की तरह रोने से नहीं कतराते बल्कि वो असली मर्द की तरह दुखी होने पर रो कर अपना दर्द दिखाते हैं। दीपिका का कहना है कि वो काफी अच्छे इंसान हैं, दयालु हैं और प्यारे हैं। वो जो हैं वो रियल हैं, इमोशनल हैं और सेंसिटिव हैं और फेक तो बिल्कुल भी नहीं हैं। दीपिका ने बताया रणबीर सब कुछ अच्छा है पर अगर मुझे उनके बारे में कुछ सुनना सबसे बोरिंग लगता है तो वो है कि वो काफी एनर्जेटिक हैं, हर कोई यही कहता रहता है। कुछ समय तक लगा हो गई सगाई

दीपिका पादुकोण का जन्मदिन जनवरी में होता है जिसे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों श्रीलंका पहुंचे थे। वहां दोनों ने छुट्टियां बिताईं और फिर जब वापस आए तो खबरों के अनुसार दोनों ने सगाई कर ली थी। उसके बाद तो मीडिया में दोनों की शादी को लेकर लोगो को गॉसिप का नया मुद्दा मिल गया। दोनों ने एक दूसरे को लेकर हालांकि न तो शादी न ही सगाई पर अब तक कुछ बोला है। कहा जा रहा था कि इनकी शादी क्लोज्ड अफेयर होगी। शादी में कोई भी शामिल नहीं होगा सिर्फ फैमली और कुछ खास दोस्तों को छोड़ कर।

यह बॉलीवुड की भाई नहीं 6 सेलिब्रिटी बहनें हैं जिनका रिश्ता चट्टान की तरह मजबूत दिखता हैकरण जौहर का बड़ा खुलासा, रणवीर-दीपिका का हो सकता है ब्रेकअप?

Posted By: Vandana Sharma