अगले महीने न्यूजीलैंड में होने वाले हॉकेस बे कप को लेकर भारतीय हॉकी टीम एक खास तैयारी कर रही है। इसके लिए इसकी कप्‍तानी अनुभवी डिफेंडर दीपिका ठाकुर के हाथों में सौंपी गई हैं। सबसे खास बात यह है कि दीपिका को टीम की कमान नियमित कप्‍तान रितु रानी की जगह पर दी गई है। भारतीय हॉकी प्रबंधन से जुड़े अधिकारी इसे ओलिंपिक के नजर से बेहद खास मान रहे हैं।


टीम में फेरबदलभारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड में अगले महीने होने वाले हॉकेस बे कप को लेकर खास तैयारी कर रही है। जिसके चलते हॉकी खेल से जुड़े अधिकारियों ने टीम को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं। टीम की कप्तानी में भी फेरबदल किया गया है। इस दौरान अनुभवी डिफेंडर दीपिका को नियमित कप्तान रितु रानी की जगह 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुशीला चानू पी. को दो से 10 अप्रैल तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान चुना गया है। यह टूर्नामेंट ओलिंपिक की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा है। भारत को समूह "बी" में न्यूजीलैंड, चीन, आयरलैंड के साथ रखा गया है। न्यूजीलैंड और चीन भी ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। समूह "ए" में ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, जापान और कनाडा की टीमें शामिल हैं।टूर्नामेंट काफी अहम
वहीं इस संबंध में कप्तान दीपिका का कहना है कि ओलिंपिक वर्ष में यह उनके लिए अहम्‌ टूर्नामेंट है। न्यूजीलैंड में अच्छे प्रदर्शन से उनका मनोबल बढ़ेगा। टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। जिसमें टीम में गोलकीपर के रूप में सविता, रजनी ई. शामिल हैं। इसके अलावा डिफेंडर के रूप में दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, सुनीता लाकरा, सुशीला चानू पी., एच. लालरूआतफेली, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान आदि हैं। वहीं मिडफील्डर के रूप में लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, मोनिका, प्रीति दुबे आदि है। इसके अलावा फॉरवर्ड में रानी, पूनम रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा देवी थोकचोम, सोनिका आदि शामिल हैं।

inextlive from Sports News Desk

Posted By: Shweta Mishra