ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशानबिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल

DEHRADUN: ट्रैक पर काम होने के कारण ट्रेनों का टाइम गड़बड़ा गया है। सुबह जाने वाली ट्रेन रात को जा रही है। शुक्रवार को सुबह पांच बजे दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस रात करीब आठ बजे गई। जनशताब्दी एक्सप्रेस के पंद्रह घंटे की देरी से चलने के कारण यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा कर बस से यात्रा करने को मजबूर हुए। टिकट कैंसिल होने के कारण जनशताब्दी खाली ही दिल्ली के लिए रवाना हुई।

 

 

लिंक एक्सप्रेस रोज हो रही लेट

साथ ही सुबह साढ़े सात बजे आने वाली हावड़ा एक्सप्रेस भी सवा क्क् घंटे की देरी से शाम पौने सात बजे पहुंची। इस कारण रात आठ बजे जाने वाली इस ट्रेन को चार घंटे की देरी से रात क्क्:भ्भ् पर भेजा गया। इलाहाबाद से आने वाली लिंक एक्सप्रेस रोजाना की तरह शुक्रवार को भी क्क् घंटे की देरी से पहुंची। दोपहर सवा एक बजे आने के बजाए यह ट्रेन रात सवा क्ख् बजे पहुंची। जिस कारण रात क्क् बजे रवाना होने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस का वक्त चार घंटे की देरी से शनिवार तड़के तीन बजे जाने का रखा गया। इंदौर एक्सप्रेस भी तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली डीलक्स ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से पहुंची। शताब्दी दोपहर साढ़े क्ख् बजे दून पहुंचती है, लेकिन शुक्रवार को यह ट्रेन दोपहर तीन बजे आई। रेलवे अधिकारियों ने जाते समय इस ट्रेन को निर्धारित समय शाम पांच बजे रवाना कर दिया।

 

कोहरे ने रोकी रफ्तार

अमृतसर से आने वाली लाहौरी एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची। इस वजह से रात सात बजे जाने वाली यह ट्रेन सवा घंटे की देरी से सवा आठ बजे रवाना की गई। स्टेशन उपाधीक्षक सीताराम ने बताया कि कुछ ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट हो रहीं जबकि कुछ ट्रैक पर काम चलने की वजह से। उन्होंने बताया कि खतौली हादसे के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर पूरे देश में ट्रैक ठीक करने का काम चल रहा है।

Posted By: Inextlive