Delhi Assembly Election दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन भरने का अंतिम दिन है। वहीं कांग्रेस ने भी नई दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए सस्पेंश खत्म कर दिया है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के रोमेश सभरवाल व बीजेपी से सुनील यादव चुनाव लड़ेंगे।

नई दिल्ली (एएनआई)। Delhi Assembly Election दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए के नामांकन कराने का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए रोमेश सभरवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से सुनील यादव पर भरोसा जताया है। सुनील यादव को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारा है। ऐसे में अब नई दिल्ली सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक है।

Congress releases list of 7 candidates for #DelhiElections2020. Romesh Sabharwal to contest against Chief Minister Arvind Kejriwal from New Delhi seat. pic.twitter.com/9eosVmxmys

— ANI (@ANI) January 20, 2020


कांग्रेस ने उतारे हैं ये सात उम्मीदवार
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सात उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरीश गौतम और भीष्म शर्मा, जो पहले भाजपा में शामिल हुए थे, को कोंडली और घोंडा निर्वाचन क्षेत्रों से कांग्रेस के टिकट दिए गए हैं। इनके अलावा एस रामिंदर सिंह बमराह तिलका नगर से चुनाव लड़ेंगे। राजिंदर नगर से DUSU के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तुसाद, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव और करावल नगर से अरविंद सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस ने बीते शनिवार को 54 के उम्‍मीदवारों की घोषणा की थी।
अरविंद केजरीवाल भर दिया नामांकन
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत सभी 70 उम्मीदवारों के नाम सबसे पहले घोषित किए थे। दिल्ली में मुख्य मुकाबला सत्तासीन आम आदमी पार्टी और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने तीन तो आप ने 67 सीटें जीती थी। हालांकि कांग्रेस भी इस बार मजबूत दावेदारी कर रही हैं। बात दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होंगे। वहीं 11 फरवरी को परिणाम घोषित होंगे।

Posted By: Shweta Mishra