Dehi Assembly Election दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट रिलीज कर दी है। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू भी स्टार कैंपेनर बन कर उतरेंगे। जानें अन्य स्टार कैंपेनर के बारे में...


नई दिल्ली (एएनआई)। Dehi Assembly Election दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल अपने-अपने स्टार प्रचारकों (स्टार कैंपेनर) उतारने जा रहे हैं। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि सिद्धू ने इस सूची में जगह बनाई है। नवजोद्ध सिंह सिद्धू एक मुखर नेता के रूप में जाने जाते हैं, पिछले साल जुलाई में पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से लाइम लाइट से दूर हैं।जावेद बाजवा के साथ गले मिल सुर्खियां बटोरी थीं
अगस्त 2018 में पाकिस्तान पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवजोद्ध सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ गले मिलने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वह भाजपा की नीतियों के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। सूची में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। जिनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह (पंजाब), अशोक गहलोत (राजस्थान), भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़), कमलनाथ (मध्य प्रदेश) और वी नारायणसामी (पुदुचेरी) शामिल हैं। एक और चेहरा अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सूची में शामिल हैं। इसके अलावा एक और दिलचस्प चेहरा अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा हैं, जो पिछले साल बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं अन्य प्रमुख नेताओं में दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा, अजय माकन, मीरा कुमार, राज बब्बर, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, भूपिंदर सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कीर्ति आजाद और सुष्मिता देव हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होना है।

Posted By: Shweta Mishra