Delhi Assembly Election दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ रैली करंगे। बीजेपी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।


नई दिल्ली (एएनआई)। Delhi Assembly Election देश की राजधानी में आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के तीन बड़े नेता रैली करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को यहां दो सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली में चुनाव प्रचार की आज से शुरुआत करेंगे। वह आज यहां चार रैलियां करेंगे। स्टार प्रचारक के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहुत मांग है। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी दिल्ली में 12 रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं बीजेपी काे टक्कर दे रही आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नजफगढ़ और बिजवासन में रोड शो करेंगे।बीजेपी कांग्रेस और आप दे रहे एक दूसरे को टक्कर
दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे, यह तय करने के लिए कि अगले पांच साल तक राष्ट्रीय राजधानी पर शासन कौन करेगा, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी के लिए दृढ़ संकल्पित है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी करीब 20 साल बाद शहर में मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है। इसके अलावा कांग्रेस भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। 15 वर्षों तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस भी अपने जनाधार को फिर से हासिल करने के लिए प्रयास कर रही है। राजधानी दिल्ली में वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी। 2015 के विधानसभा चुनावों में आम अादमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने यहां 67 सीटें जीतते हुए बहुमत हासिल किया। वहींबीजेपी केवल तीन सीटों पर कामयाब रही।

Posted By: Shweta Mishra