दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। साथ ही मौसम विज्ञान ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।


नई दिल्‍ली (पीटीआई)। दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को इसके 42 डिग्री के निशान को पार करने और गुरुवार तक 44 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को सबसे अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 अप्रैल, 1941 को उच्च अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए
नॉर्थवेस्ट इंडिया में पिछले सप्ताह मार्च से सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है।मौसम विशेषज्ञों ने इसके लिए उत्तर भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण भारत में किसी भी प्रमुख प्रणाली की अनुपस्थिति को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही 28 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग कोड का उपयोग करता है - हरा (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें)। आईएमडी ने कहा कि हीटवेव प्रभावित क्षेत्रों में कमजोर लोग जैसें शिशुओं, बुजुर्गों, पुरानी बीमारियों वाले लोगों को ध्‍यान देना ज्‍यादा जरूरी है। लोगों को गर्मी के जोखिम से बचने के लिए हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनने चाहिए और कपड़े, टोपी या छतरी आदि से सिर ढंकना चाहिए। गर्मी के कारण गेहूं की पैदावार में देखी जा रही गिरावटआईएमडी के अनुसार मैदानी इलाकों में, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू की घोषणा की जाती है। आगे कहा कि अगर तापमान सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री से अधिक है, तो एक गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है। साथ ही देश के कुछ हिस्सों में भी बेमौसम गर्मी के कारण गेहूं की पैदावार में 35 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा रही है।

Posted By: Kanpur Desk