देश की राजधानी में दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने आज 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोगों को घर बैठे राशन मिलेगा। इस बात की जानकारी दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दी है।

कानपुर। कोरोना वायरस संकट के बीच देश की राजधानी में दिल्ली सरकार ने जनता हित को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारी कैबिनेट ने दिल्ली में डोर स्टेप राशन डिलीवरी को मंजूर किया है। इस योजना का नाम 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' होगा। इस योजना के तहत लोगों को राशन की दुकान पर नहीं जाना होगा। लोगों के दरवाजे पर सम्मानपूर्वक राशन पहुंचाया जाएगा। यही नहीं दिल्ली सीएम ने यह भी कहा कि ये बहुत ही क्रांतिकारी कदम है। वर्षों से हमारा सपना था कि गरीब को इज्जत से राशन मिले, आज वो सपना पूरा हुआ।

Our Cabinet has approved 'Mukhya Mantri Ghar Ghar Ration Yojana', beneficiaries can avail door-step delivery of ration: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal pic.twitter.com/6a3Vmm6XwG

— ANI (@ANI) July 21, 2020


राशन के लिए अब लोगों को लाइन नहीं लगनी पड़ेगी
दिल्ली अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अक्सर लोगों को राशन वितरण केंद्रों पर घटों लाइन में लगना पड़ता था। गरीब लोगों को राशन लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। कभी दुकान बंद मिलती है तो कभी मिलावट की बात सामने आती थी। ऐसे में हमने इस परेशानी आज हमारी कैबिनेट ने 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' को लागू करने का क्रांतिकारी निर्णय लिया है। खास बात तो यह है कि इस योजना ने दिल्ली में काेरोना वायरस संकट के दाैर में लोगों को काफी राहत मिलेगी।

आज कैबिनेट ने “मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना” पारित की। इसके लागू होने पर लोगों के घर राशन भिजवाया जाएगा, उन्हें राशन की दुकान पर नहीं आना पड़ेगा। ये बहुत ही क्रांतिकारी कदम है। वर्षों से हमारा सपना था कि गरीब को इज़्ज़त से राशन मिले, आज वो सपना पूरा हुआ। https://t.co/urxJR5Y3IF

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 21, 2020

Posted By: Shweta Mishra