दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल नें गणतंत्र दिवस पर तिमारपुर क्षेत्र में 115 फुट ऊँचा तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ होने पर दिल्ली में 75 जगहों पर 115 फुट ऊँचे तिरंगे फैराये गए हैं।

नई दिल्ली (पीटीआई) | दिल्ली के मुख्यमंत्री नें आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के तिमारपुर निर्वाचन क्षेत्र में 115 फीट ऊंचा तिरंगा फैराया। उन्होंने बताया कि इसी तरह के शहर भर में 75 स्थानों पर हाई-मास्ट राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए के कराएंगे जाँच
दिल्ली यूनिवर्सिटी के तिमारपुर क्षेत्र के समारोह में केजरीवाल ने कहा कि, " यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आजादी की 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आज दिल्ली में 115 फीट ऊंचे झंडे 75 स्थानों पर लगाए गए हैं। मुझे बताया गया है कि किसी भी शहर में इस ऊंचाई के झंडे इतने बड़े पैमाने पर नहीं लगाये गये है। अगर यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए क्वालीफाई करता है तो हम इसकी जांच करवाएंगे।"

देश के लिए गर्व का दिन🇮🇳
देश की राजधानी में 115 Feet के 75 तिरंगे लगाएं गए है,Total 500 तिंरगे लगाए जाएंगे।
दुनिया में शायद दिल्ली अकेला शहर है जहां इतनी जगह पर 115ft ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए हैं।Guinness Book of World Records में Delhi का नाम दर्ज होगा!
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/ichCvJHyyI

— AAP (@AamAadmiParty) January 27, 2022

500 तिरंगे स्थापित करने का है लक्ष्य
केजरीवाल ने कहा कि, "अगले कुछ महीनों में कुल 500 तिरंगे स्थापित करने का हमारा लक्ष्य है।" 15 अगस्त, 2021 तक, पीडब्ल्यूडी ने शहर के पांच स्थानों, पूर्वी किदवई नगर, रानी बाग, पूर्वी विनोद नगर, कालकाजी और द्वारका में हाई-मास्ट राष्ट्रीय ध्वज लगाए थे। शहर में अब हाई-मास्ट वाले तिरंगे की कुल संख्या 80 हो गई है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari