दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोविड पाॅजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 4 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। हालातों को देखते हुए यहां पर और ज्यादा अलर्टनेस बढ़ाए जाने की तैयारी है।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर घोषणा की कि उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उनमें हल्के लक्षण हैं और वे होम आइसोलेशन में हैं। वहीं जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट कर लें और अपना टेस्ट करा लें। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने पंजाब और गोवा जैसे अन्य चुनावी राज्यों का दौरा करने के बाद सोमवार को उत्तराखंड में प्रचार किया था। अप्रैल 2021 में देश में महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर के दौरान, मुख्यमंत्री पत्नी सुनीता के साथ कोविड पाॅजिटिव हुए थे।

I have tested positive for Covid. Mild symptoms. Have isolated myself at home. Those who came in touch wid me in last few days, kindly isolate urself and get urself tested

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 4, 2022

दिल्ली में कोरोना के एक दिन में 4 हजार से ज्यादा केस
मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक कोविड -19 मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। शहर में 4,099 नए संक्रमण और सोमवार शाम तक सकारात्मकता दर 6.89 प्रतिशत दर्ज हुई। नए मामलों ने संक्रमण की संख्या को 14,58,220 तक बढ़ा दिया है, जबकि मरने वालों की संख्या 25,110 है। बता दें कि 29 दिसंबर, 2020 को, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने राजधानी में 'येलो' अलर्ट का आदेश दिया था, जिसे तब घोषित किया जाता है जब संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक या तो 0.5 प्रतिशत सकारात्मकता के निशान पर बनी रहती है या इसे पार कर जाती है।
81 प्रतिशत केस कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में रिपोर्ट किए जा रहे मामलों में से 81 प्रतिशत केस कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के हैं। राजधानी में अब तक 351 ओमिक्रोन मामलों का पता चला है, जिनमें से 57 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डीडीएमए द्वारा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पहले से मौजूद प्रतिबंधों को मजबूत करने की संभावना है।
लेवल 4 रेड अलर्ट में फुल लॉकडाउन किया जाएगा
बेसिकली येलो अलर्ट के बाद एम्बर होना चाहिए, लेकिन दिल्ली की सकारात्मकता दर 5 प्रतिशत को पार कर गई है। राजधानी में रेड अलर्ट लगाने के लिए निर्धारित निशान है। किसी भी अलर्ट में, पहले से मौजूद प्रतिबंधों को कुछ स्थानों के साथ मजबूत किया जाएगा, गतिविधियों को लेवल 2 (एम्बर) प्रतिबंधों के तहत पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा और लेवल 4 (रेड) में पूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा।
Alerts During Covid-19 : जानें येलो, एम्बर, ऑरेंज और रेड अलर्ट में अंतर, पढ़ें किस लेवल में क्या होते हैं प्रतिबंध

Posted By: Shweta Mishra