भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की मुश्‍किलें दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने पहले पति पर कई संगीन आरोप लगाए और अब सात धाराओं में केस भी दर्ज कर दिया। अगर पुलिस जांच में शमी दोषी पाए जाते हैं तो उनका जेल जाना निश्‍चित है। इसी के साथ ही शमी का करोड़ों रुपये का नुकसान भी हो जाएगा।


शमी के जेल जाने से करोड़ों का नुकसानपत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों ने तेज भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की जिदंगी उथल-पुथल कर दी। शमी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, साथ ही उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की। यही नहीं शमी पर पाकिस्तानी लड़कियों के साथ अवैध संबंध बनाने का भी आरोप लगा। हसीन जहां का दावा है कि शमी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर मैच फिक्सिंग भी करते थे। खैर इन दावों में कितनी सच्चाई है, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। अगर शमी दोषी पाए गए तो उन्हें निश्चित ही जेल जाना होगा। अगर यह गेंदबाज सलाखों के पीछे जाता है तो उनका करोड़ों का नुकसान हो जाएगा।मोहम्मद शमी पर लगी वो 7 धाराएं कौन सी हैं, जो उन्हें पहुंचा सकती हैं जेल


इन 7 धाराओं में केस हुआ दर्ज

उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (दहेज से संबंधित घरेलू हिंसा), 323 (मारपीट), 307 (हत्या की कोशिश), 376 (दुष्कर्म), 506 (जान से मारने की धमकी), 328 (जहर देना) और 34 (आपराधिक साजिश के तहत सामूहिक अत्याचार) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। शमी के अलावा उनके परिवार के चार अन्य लोग कौन हैं, इस बारे में पुलिस की ओर से अभी साफ नहीं किया गया है। कानूनी जानकारों के मुताबिक इनमें से धारा 307, 328 और 376 गैरजमानती हैं। ऐसे में शमी व उनके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी लगभग तय है, बशर्ते उन्हें हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत न मिले। गौरतलब है कि गुरुवार शाम हसीन जहां अपने अधिवक्ता जाकिर हुसैन के साथ लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय गई थीं। वहां संयुक्त पुलिस आयुक्त से मिलकर उन्होंने शमी के खिलाफ उपरोक्त धाराओं के तहत शिकायत की  थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari