Delhi Election Results 2020: जीत के लिए केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को दिया धन्यवाद, कहा बजरंग बली का मिला आशीर्वाद
Updated Date: Tue, 11 Feb 2020 04:20 PM (IST)Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। इसमें आम आदमी पार्टी AAP 63 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसी तरह आम आदमी पार्टी चुनाव लगभग जीत चुकी है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने परिणाम आने के बाद लोगों को संबोधित किया है। उन्होंने लोगों का धन्यवाद किया है।
नई दिल्ली (पीटीआई)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) 63 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। रुझानों में परिणाम को देखने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'दिल्ली वालों गजब कर दिया आप लोगों ने, आई लव यू। मैं तीसरी बार AAP में अपना विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देता हूं।यह उन लोगों की जीत है जो मुझे अपना बेटा मानते हैं और हमें वोट देते हैं। यह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत है। यह एक नया संकेत है।'
#WATCH Delhi: AAP chief Arvind Kejriwal at the party office says, "Dilli walon ghazab kar diya aap logon ne! I love you." #DelhiElectionResults pic.twitter.com/8LeW9fr4EL
— ANI (@ANI)पार्टी मुख्यालय में केजरीवाल ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'यह भगवान हनुमान का दिन है जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें।' बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और यहां कुल 1,46,92,136 मतदाता हैं। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 13,750 केंद्रों पर हुए। वहीं 11 फरवरी या आज मतगणना हो रही है। AAP अब तक छह सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 57 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी एक सीट जीत चुकी है और छह पर लीड कर रही है।