बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे पैसेंजर घंटों रहे परेशान, निराश होकर लौटे

ALLAHABAD: कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एक बार फिर पर्याप्त विजिबिलिटी नहीं होने से दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली दोनों फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि अगर मौसम के यही हालात रहे तो शनिवार को भी फ्लाइट कैंसिल हो सकती हैं। उधर, इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लगाने का काम पूरा नही होने से कोहरे में फ्लाइट के आने-जाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

सूचना मिलने पर हताश हुए यात्री

सप्ताह में चार दिन इलाहाबाद से दिल्ली के बीच दो-दो फ्लाइट रहती है। इसमें सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन शामिल हैं। जबकि एक फ्लाइट दोपहर को नियमित रहती है लेकिन शुक्रवार को सुबह से घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी का स्तर नीचे गिर गया। इसकी वजह से दोनों फ्लाइट का बमरौली एयरपोर्ट पर उतरना मुश्किल रहा। सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नही होने से सुबह 9:20 बजे और दोपहर ढाई बजे आने वाली फ्लाइट दिल्ली से उड़ान नहीं भर सकीं। इसकी सूचना यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने अपनी यात्रा रद कर दी। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में लैंडिंग रद रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम में भी फ्लाइट उतर सकती है लेकिन बमरौली हवाई अड्डे पर इसके लिए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आइएलएस) लगा होना चाहिए। इस यंत्र को लगाने का काम होना है लेकिन अभी तक जमीन का पेंच फंसा होने के चलते इसकी शुरुआत नहीं हो सकी है।

Posted By: Inextlive