दिल्ली में दोबारा लाॅकडाउन लगाने वाली खबरों पर अब विराम लग गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस तरह की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि लाॅकडाउन अब नहीं बढ़ेगा।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को अब और नहीं बढ़ाया जाएगा। जैन ने कहा, "लॉकडाउन को दिल्ली में नहीं बढ़ाया जाएगा।' बता दें स्वास्थ्य मंत्री को यह खंडन इसलिए करना पड़ा क्योंकि दो दिनों से सोशल मीडिया पर काफी अटकलें लगाई जा रही कि दिल्ली में लाॅकडाउन दोबारा लगाया जाएगा। दिल्ली में बढ़े एक दिन में सबसे ज्यादा केस


गुरुवार को, राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन को फिर से लगाने वाली खबरों का बल तब और मिला जब एक दिन में दिल्ली में अभी तक के सबसे ज्यादा केस देखे गए। दिल्ली में अब तक कुल 34,687 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 1,085 लोगों की मौत हो गई। यह महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद सबसे ज्यादा मामलों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि दिल्ली नगर निगम का दावा है कि सरकार मौत के आंकड़ों को छुपा रही।क्या मौतें छुपा रही दिल्ली सरकार

दिल्ली नगर निगम के दावे के अनुसार, अब तक दिल्ली में 2,098 लोग कोरोना से मर गए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री जैन ने कहा, "वे उन विवरणों को हमारे पास क्यों नहीं भेजते हैं?" अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा रिपोर्ट किए गए आधिकारिक आंकड़ों से दोगुने से भी अधिक के आंकड़ों के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 2,098 लोग मारे गए हैं। हालांकि इस दावे का खंडन भी आप सरकार ने किया है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari