राजधानी दिल्ली में झंडेवालान में बनी हनुमान जी की मूर्ति इन द‍िनों चर्चा में है। खबरों की माने तों हाईकोर्ट द्वारा इस डेढ दशक पुरानी मूर्ति‍ को शिफ्ट क‍िए जाने का आदेश दिया जा सकता है। हनुमान जी की यह मूर्ति‍ द‍िल्‍ली के लैंडमार्क के रूप में देखी जाती है क्‍योंक‍ि इसकी ऊंचाई करीब 108 फीट है। आइए जानें देश की इन 10 ऊंची प्रति‍माओं के बारे में जो बन चुकी हैं लैंडमार्क...


135 फीटआंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक हनुमान जी की विशालकाय प्रतिमा है। यह प्रतिमा वियवाड़ा के परिटाला शहर में स्थित है। यह मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी और भारत की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जाती है। इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 135 फीट है। 123 फीटपद्मसंभव यानी कि कमल से पैदा हुआ। पद्मसंभव की प्रतिमा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रेवालसर झील के पास स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाई भी बहुत ज्यादा है। पद्मसंभव की इस प्रतिमा की ऊंचाई 123 फीट है। 12 फीट तमिलनाडु के कोयंबटूर 112 फीट ऊंची शिव की मूर्ति बनाई गई है। इस मूर्ति का अनावरण इसी साल हुआ है। यह मूर्ति भी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है। यह मूर्ति आदियोगी शिव के रूप मे है। 108 फीट


महाराष्ट्र के नासिक में अहिंसा की मूर्ति मांगीतुंगी भी काफी ऊंची है। इस मूर्ति की ऊंचाई 108 फीट है। यहां पर बड़ी संख्या में जैन धर्म के अनुयायी आते हैं। नासिक के प्रसिद्ध स्थानों में अहिंसा की मूर्ति भी शामिल है। 105 फीट

महाराष्ट्र के के बुलढाणा जिले के नंदुरा शहर में स्िथत है। यहां पर हनुमान जी की 105 फीट लंबी मूर्ति स्थित है। भगवान हनुमान जी की यह मूर्ति दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी प्रतिमा मानी जाती है। जस्टिस भंडारी की ICJ में दूसरी पारी, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अब तक के भारतीय जज

Posted By: Shweta Mishra