Delhi MCD Election Result 2022 : दिल्ली में हुए नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी विरोधियों को पीछे छोड़ दिया है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। Delhi MCD Election Result 2022 : देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम के चुनाव परिणाम आज घोषित हो गए हैं। एमसीडी के 250 वार्डों पर हुए इेलक्‍शन में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतने के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। जबकि कांग्रेस सिर्फ 9 सीटें जीत पायी। इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में इस बार कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। 4 दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48 फीसदी मतदान हुआ। बतादें कि दिल्ली नगर निगम में बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्ता में है। ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं काफी जोर शोर से प्रचार अभियान चलाया है। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी दिल्ली नगर निगम के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

Posted By: Shweta Mishra