लॉकडाउन के बीच दिल्ली पुलिस का एक और मानवीय चेहरा देखने को मिला। छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम के बेटे का जन्मदिन खास बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बढिय़ा सरप्राइज दिया।

नई दिल्ली (पीटीआई)। लॉकडाउन के बीच सभी तरह की गतिविधियों पर विराम लगा है। किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं। इस बीच जिन लोगों का जन्मदिन इस दौरान पड़ा उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए पुलिस आगे आई है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही एक बच्चे के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए उसके घर केक भिजवाया। ये बच्चा किसी और का नहीं बल्कि छह बार की वर्ल्ड चैंपियन रहीं महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम का है।

मैरीकॉम ने शेयर किया वीडियो

मैरीकॉम के सात साल के सबसे छोटे बेटे प्रिंस का कल जन्मदिन था। दिल्ली पुलिस की टीम प्रिंस का जन्मदिन मनाने उनके घर आई। इसका एक वीडियो मैरीकॉम ने खुद अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि, एसीपी प्रज्ञा तिवारी के नेतृत्व में तुगलक रोड पुलिस स्टेशन से पुलिस टीम मैरीकॉम के घर पहुंची। गलियारे में केक रखा हुआ था और सभी ताली बजा रहे थे। इसके बाद प्रिंस ने केक काटकर अपना बर्थडे मनाया।

Thank you @DCPNewDelhi for making this birthday so special for my younger son Prince Kom.
You all are real frontline warriors, i salute you all for your dedication and commitment.@CPDelhi @DelhiPolice @LtGovDelhi @pragya_92 pic.twitter.com/5LOcEN3CH8

— Mary Kom OLY (@MangteC) May 14, 2020दिल्ली पुलिस की अनोखी पहल

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मैरीकॉम ने लिखा, ' मेरे छोटे बेटे प्रिंस के इस जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए @DCPNewDelhi का शुक्रिया। आप सभी असली फ्रंटलाइन योद्धा हैं, मैं आपके समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए आप सभी को सलाम करता हूं।' यह दिल्ली पुलिस द्वारा नागरिकों, मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की भावना की कद्र करने के लिए की गई एक पहल है, जो अब कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन के बीच की जा रही।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari