Delhi Yamuna Flood Alert Updates: दिल्ली में उफनती यमुना की वजह से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद किए जा रहे हैं। इससे दिल्ली में पीने के पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। हालांकि जैसे ही यमुना का पानी घटेगा ये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट काम करना शुरू कर देंगे।

नई दिल्ली (पीटीआई)। Delhi Yamuna Flood Alert: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़ते स्तर से हालात गंभीर हैं। गुरुवार सुबह यमुना का वाटर लेवल 208.48 मीटर तक पहुंच गया। इसकी वजह से आस-पास की सड़कें और सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के करीब रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुराने रेलवे ब्रिज पर लेवल बुधवार रात 208 मीटर के आंकड़े को पार कर गया था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, इसके और बढ़ने की उम्मीद है। उसने यह भी कहा कि यह एक्सट्रीम सिचुएशन होगी।

#WATCH | A Police van stuck in flood-water near Kashmere Gate area in Delhi. pic.twitter.com/fqtDCNFcTQ

— ANI (@ANI) July 13, 2023


वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से प्राॅब्लम
वहीं यमुना का वाटर लेवल बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद किए जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि यमुना के बढ़ते स्तर के बाद वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करने से शहर के कुछ हिस्सों में पानी की वाटर सप्लाई की प्राॅब्लम हो सकती है। हालांकि जैसे ही यमुना का पानी घटेगा, ये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट काम करना शुरू कर देंगे।

Posted By: Shweta Mishra