- टेस्ट के साथ ही वैरायटी पर भी दे रहे हैं ध्यान कस्टमर्स।

- कई फ्लेवर और डिजाइन में उपलब्ध हैं केक

Meerut- क्रिसमस अब केवल किसी विशेष समुदाय का त्योहार नहीं रह गया है। अब इसे सभी मनाने लगे हैं। यहीं वजह है कि केक की डिमांड भी पहले की अपेक्षा बढ़ी है। क्रिसमस के मौके पर ईसाई समुदाय के लोग एक दूसरे को केक गिफ्ट करते हैं। यह त्योहार बिना केक अधूरा माना जाता है। वहीं शहर की प्रतिष्ठित बेकरी में क्रिसमस केक के ऑर्डर आने लगे हैं।

ज्यादा बिकता है प्लम केक

क्रिसमस पर विभिन्न प्रकार के केक के ऑर्डर बेकरी में आने शुरू हो गए हैं। जिसमें सेंटा क्लाज के आकार से लेकर क्रिसमस ट्री के आकार के केक की डिमांड अधिक है। इसके अलावा 30 किलो का केक बनाने का ऑर्डर भी आया है। प्लम केक की डिमांड ज्यादा रहती है। इसके अलावा ड्राई फूड से बनी पुडिंग मफेंस भी लोगों को भा रहे हैं। साकेत स्थित केक फैक्ट्री की संचालिका गरिमा मित्तल ने बताया कि इस बार सबसे बड़ा केक अभी तक 30 किलों का है।

टेस्टी वैराइटीज

क्रिसमस पर वॉलनट, प्लंब, रस, लेमन पील, ऑरेंज पील, रेजिन, मिक्स फ्रूट, कोका, एगलेस केक्स की सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। गोल मार्केट स्थित न्यू वेज बेकर्स के संचालक प्रवीण गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस पर बनने वाले केक में कई आइटम्स डाले जाते हैं। केक की प्राइस प्रति किलो दो हजार रुपए तक है। वहीं सिटी बेकरी पर कारीगर अरुण के मुताबिक केक डिस्ट्रिब्यूट करने की परंपरा से रम केक बनवाए जाते हैं, जो 2 से 4 सौ रुपए प्रति किलो हैं।

स्नोफाल केक है स्पेशल

पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है, ठंड का एहसास हर जगह होने लगा है। मेरठ में भी कड़कड़ाती ठंड ने सभी में कपकपाहट शुरू कर दी है, जहां मौसम का असर सिटी में दिख रहा है। इस बार सदर सिटी बेकर व साकेत स्थित केक फैक्ट्री में केक स्नोफॉल सीन पर ही डिजाइन किया गया है। केक में स्नोफॉल के बीच खूबसूरत सा वुडन सा दिखने वाला बिस्कुट का हाउस बनाया गया है। हाउस के बाहर स्नो फाल का लुत्फ उठाते सेंटा बेहद अटै्रक्टिव लग रहे हैं। केक की रेंज लगभग चार पांच हजार के बीच है।

इटेलियन बिस्कुट एंड कुकिज

इटेलियन बिस्कुट एंड कुकिज को भी काफी पसंद के साथ खरीदा जा रहा है। इनमें इटेलियन कुकिज में जिंजर मैन को बेहद पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा इटेलियन बिस्कुट बहुत ही पसंद किया जा रहा है।

तो ये है रेंज

- वॉलनट केक 200 रुपए किलो

- कैरेट एंड रेंजन केक 200 रुपए किलो

- एप्पल एंड किशमिश केक 300 रुपए किलो

इटेलियन बिस्कुट एंड कुकिज 70 रुपए का 200 ग्राम

रॉयल चोको पेस्ट्री 30 से 40 रुपए एक पीस

घरों में है केक बनाने की तैयारियां

जहां विभिन्न बेकरीज पर केक बुक होने लगे हैं। वहीं घरों में भी खास तरह के केक बनाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में प्लम केक, चॉकलेट कुकिज, रम कुकिज, रम बिस्कुट, स्नो विद सेंटा क्लॉज आदि विभिन्न डिजाइन केक व पेस्टीज महिलाएं बनाने के लिए महिलाएं नेट से रेसिपी तलाश रही हैं।

हमने की है तैयारी

मैं हर साल घर पर ही केक बनाती हूं, घर के बने केक की अलग बात होती है। इसके लिए मैंने इस बार नेट पर नया डिजाइन देखा है।

एलिजा

इस बार मैंने कुछ नया करने की सोची है, इसलिए ऑनलाइन नई रेसिपी तलाशी है। नए फ्लेवर के साथ नए आकार का केक बनाना है।

टेरेसा

बड़े दिन व नए साल की खुशी है, इसलिए मैंने घर को सजाने के साथ ही स्पेशल केक बनाने का सोचा है। इसके साथ ही क्रिसमस ट्री की सजावट करने की तैयारी है।

डोरीन जॉनसन

क्रिसमस पर इस बार कुकीज व केक बनाना है। इस बार रम कुकीज बनाने की सोच रही हूं।

रीना

Posted By: Inextlive