आगरा. जिले में कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ट्रैकिंग डिवाइस से टैक्स चोरी को रोकेगा.

कमर्शिलयल टैक्स डिपार्टमेंट लगाएगा आरएफआईडी डिवाइस
आगरा। जिले में कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ट्रैकिंग डिवाइस से टैक्स चोरी को रोकेगा। विभाग द्वारा इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस सॉफ्टवेयर के तहत रेडियो फ्रिक्वेन्सी आईडेन्टिफिकेशन डिवाइस को कनैक्ट किया जाएगा। इस डिवाइस को स्टेट के एंट्री और एक्जिट प्वाइंट पर लगाया जाएगा। इस डिवाइस के माध्यम से लखनऊ में बैठे व्हीकल्स के आवागमन की मॉनीटरिंग की जा सकेगी। इस पर कार्य शुरु हो चुका है। लखनऊ में मॉनीटरिंग सेंटर बनाया गया है। यहां से वाहनों की ट्रैकिंग की जा सकेगी।

नहीं चलेगी गड़बड़ी ऑनलाइन होगी मॉनीटरिंग
कमर्शियल डिपार्टमेंट की इस नई कवायद से कोई गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। वाहनों के आवागमन की लोकेशन और नाके से एंट्री एक्जिट होने की मॉनीटरिंग की जा सकेगी। एक बार ई-बिल जनरेट होने पर कोई भी वाहन बिना ई-बिल जनरेट होने न तो एंट्री कर पाएगा। न ही एक्जिट हो पाएगा। गाड़ी के प्रवेश होने की जानकारी लखनऊ कंट्रोल रुम में होगी। इस सिस्टम के ईजाद होने पर जो व्यापारी पूरे कागजों के साथ सामान लाने वाले व्यापारियों का शोषण नहीं कर पाएंगें। आपको बता दें कि आगरा समेत पूरे प्रदेश में 41 प्वाइंटों को चिह्नित किया गया है। इस स्थानों पर आरएफआईडी डिवाइस लगाई गयी है। इसमें आगरा के प्वाइंटों पर डिवाइस लगा दी गई है।

ट्रकों पर लगाए जाएंगे टैग
कमर्शियल डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि आवागमन करने वाले ट्रकों पर टैग लगाए जाएंगे। टैग लगे ट्रक जैसे ही एंट्री प्वाइंट पर पहुंचेंगे। तो आरएफआईडी डिवाइस के दायरे में आ जाएंगे। इनकी जांच हो सकेगी। अभी तक ट्रकों की जांच के लिए अधिकारियों को चारों ओर दौड़ लगानी पड़ती थी। उससे समय भी बर्बाद होता था। इसमें गड़बड़ी की आशंका बनी रहती थी। अब ऐसा नहीं हो पाएगा। व्यापारी कोई गड़बड़ी होने पर सीधे लखनऊ स्थित कंट्रोल रुम में इसकी कंप्लेन कर सकेंगे। जो कंट्रोल रुम बनाया जा रहा है। उसमें व्यापारी कंप्लेन कर सकेंगे।

आगरा में हैं एक हजार ट्रांसपोर्टर
आगरा में तकरीबन एक हजार ट्रांसपोर्टर है। हर रोज इनका आवागमन बना रहता है। इस बारे में ट्रांसपोर्टर चेम्बर के अध्यक्ष व ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर के सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आगरा से रोजाना 500 ट्रकों का आवागमन होता है। अभी तक ट्रकों पर टैग नहीं लगाए जा सके हैं। इस बारे में हमने वाणिज्यकर अधिकारियों से मीटिंग कर कारोबारियों की जानकारी के लिए शिविर लगाने को कहा था। योजना तो ठीक है। लेकिन इसका ठीक से अनुपालन होना चाहिए।

वर्जन
टैक्स चोरी रोकने के लिए आरएफआईडी डिवाइस लगायी गयी है। जल्द ही टैग लगाए जाएंगे। आगरा में ये व्यवस्था हो चुकी है। सभी गाडि़यों में सिस्टम लगाया गया है। लखनऊ में कंट्रोल रुम बनाया गया है।
मिथिलेश गुप्ता ज्वाइंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट

Posted By: Inextlive