हाल ही देश भर में 500 और 1000 के नोट बंद हो गए हैं। जिससे लोगों को परेशानी भी हो रही है। ऐसे में सिंगर सोनू निगम निगम ने एक बार फिर से अपनी आवाज से सबको सूकून देने काम किया है। हाल ही में उनकी ओर से नोटो की शहादत पर एक वीडियो सामने आया है। आइए जानें इस वीडियो के बोर में...

नोटबंदी की अहमियत
आज सिंगर सोनू निगम की आवाज के दुनिया में लाखों लोग दीवाने हैं। हर पल लोग उनके गानों को सुनने के लिए बेकरार रहते हैं। ऐसे में सोनू निगम ने अपने फैंस को उस समय सुकून दिया जब देश में लोग तनाव में हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद करने से लोगों को परेशानी हो रही हैं। ऐसे में इस खास मौके पर सोनू की आवाज का एक वीडियो सामने आया है। सोनू निगम ने इस वीडियो में नोटों की शहादत का दर्द बयां किया और उससे जुड़ी गहरी बातें शेयर की हैं। जिसमें काफी शानदार तरीके से नोटबंदी की अहमियत लोगों को समझाई गई।

 


सोशल मीडिया पर शेयर
सोनू निगम ने अपनी आवाज में सरकार के फैसले को शब्दों की कतार में पिरो दिया है। इस वीडियो को सुनकर लोगों को सच में काफी सुकून मिलेगा। जो लोग सरकार के इस फैसले से नाराज हैं। वे भी इसे सुनने के बाद इसका समर्थन करेंगे। सोनू निगम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे सुनने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी काफी अच्छी आ रही है। लोगों का कहना है कि इसे सोनू निगम के फैंस के रूप में नहीं बल्कि एक देशवासी के रूप में सुनना जरूरी है।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra