देहरादून:

डेंगू का कहर जारी है। सैटरडे को दून में फिर 85 केस पॉजिटिव पाए गए। वहीं प्रदेश में 173 लोग पॉजिटिव मिले। दून में डेंगू पेशेंट्स का आंकड़ा अब 3894 तक पहुंच चुका है। इन दिनों मौसम में थोड़ी ठंडक आई है, लेकिन डेंगू का असर कम नहीं हुआ है।

सैटरडे को स्टेट में डेंगू के 173 केस एलाइजा जांच के बाद पॉजिटिव मिले। इनमें सबसे ज्यादा 85 केस दून में सामने आए हैं। जबकि नैनीताल में 68 और ऊधमसिंह नगर से 20 केस सामने आए। स्टेट में डेंगू पेशेंट्स की संख्या अब 6585 तक पहुंच गई है, इनमें से 3894 केस दून के हैं। डेंगू से अब तक 8 मरीजों की मौत पुष्ट हुई है, इनमें से 6 दून के हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट का मानना है कि 15 अक्टूबर तक डेंगू का असर जारी रह सकता है। इसके बाद डेंगू पर सेल्फ कंट्रोल लग सकता है। तापमान कम होने पर खुद ही डेंगू के मच्छर एडीज की सक्रियता कम हो जाएगी।

Posted By: Inextlive