सेल्‍फी का क्रेज किस हद तक जा सकता है यह कहना तो मुश्‍िकल है। लेकिन आज की युवा पीढ़ी का यह सेल्‍फी प्रेम कभी-कभार भारी पड़ जाता है। जी हां ताजा मामला महाराष्‍ट्र का है जहां एक लड़की ने न्‍यूड सेल्‍फी भेजने से मना क्‍या किया लड़के ने शादी ही कैंसिल कर दी।

अजब-गजब डिमांड
दरअसल यह पूरा मामला महाराष्ट्र के थाणे का है। जहां एक 33 साल के लड़के की शादी घर के ही नजदीक रहने वाली एक लड़की से तय हो गई थी। दोनों परिवारों के बीच हंसी-खुशी से यह रिश्ता तय किया गया था। वहीं कुछ दिनों पहले इन दोनों की इंगेजमेंट भी हो गई थी। लेकिन मामला तब बिगड़ा, जब लड़के जितेंद्र रामकृष्ण ने अपनी होने वाली बीवी से अजीबो गरीब फरमाइश कर दी। जितेंद्र ने लड़की से न्यूड सेल्फी भेजने को कहा। हालांकि शुरुआत में लड़की इसे मजाक में लेती रही, लेकिन जितेंद्र रोजाना इस बात की जिद लगाए बैठा था। आखिर में तंग आकर लड़की ने न्यूड सेल्फी भेजने से साफ मना कर दिया।
सेल्फी नहीं तो शादी नहीं
जब लड़की ने न्यूड सेल्फी भेजने से इंकार कर दिया, तो जितेंद्र भी अड़ गया। उसने लड़की के सामने शर्त रखी कि जब तक वो न्यूड सेल्फी नहीं भेजेगी वह शादी नहीं करेगा। ऐसे में लड़की जितेंद्र की बातों से काफी ऊब गई थी, उसने सारा माजरा घर में बता दिया। इसके बाद दोनों घरों के बीच मनमुटाव हो गया। बात पुलिस तक पहुंची तो लड़की पक्ष ने जितेंद्र और उसकी फैमिली पर 3 लाख रुपये दहेज लेने का आरोप लगा दिया। साथ ही सेल्फी वाली बात भी पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस कंप्लेन होते ही जितेंद्र और उसके परिजनों को दहेज लेने के चक्कर में हिरासत में ले लिया गया।

Hindi News from Bizarre News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari