देश की राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के चलते ख्‍राब विजिबिलिटी के कारण विमान सेवाओं पर असर पड़ा है। अधिकतर उड़ानें देर से हैं या फि‍र उन्‍हें डाइवर्ट या निरस्‍त करना पड़ा है। दिल्‍ली में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी शीतलहर व कोहरे की वजह से ट्रेन व सड़क यातायात भी प्रभावित है।

नई दिल्ली (एएनआई)। सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट परिचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा, लंबी उड़ान में देरी का खामियाजा कई यात्रियों को भुगतना पड़ा। अब तक दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब दृश्यता के कारण 500 से अधिक उड़ानों में देरी हुई, 21 को डायवर्ट किया गया और 5 को रद्द कर दिया गया। दिल्ली से औरंगाबाद की स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-8901 में पांच घंटे की देरी हुई। स्‍पाइसजेट ने इसकी वजह खराब मौसम को बताया है।
सुबह दिल्ली में तापमान 4.6 डिग्री
सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे के साथ पारा लुढ़क रहा है। आज सुबह दिल्ली में तापमान 4.6 डिग्री था, जो पालम में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। घने कोहरे की चादर के साथ दिल्ली में कई ट्रेन और उड़ान संचालनों पर भी असर है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास सुबह कोहरे की एक घनी परत छाई है। उत्तरी रेलवे क्षेत्र में विजिबिलिटी कम होने के कारण करीब 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं खराब मौसम के कारण नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी प्रभावित हुआ है। पुअर विजिबिलिटी (खराब दृश्यता) से दिल्ली हवाई अड्डे पर सामान्य परिचालन को फिलहाल रोक दिया गया है।

Latest temperature(minimum) figures: Lodhi Road at 2.2 degrees and Aya Nagar at 2.5 degrees. #Delhi https://t.co/oLBoPmiioA

— ANI (@ANI) December 30, 2019
उड़ानों को केवल डायवर्ट किया गया

केवल कैट III बी (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) प्रणाली के पायलट उतर सकते हैं। दिल्ली हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा, हवाई अड्डे पर कम दृश्यता की वजह से तीन उड़ानों को केवल डायवर्ट किया गया किसी को भी रद्द नहीं किया गया। यात्री उड़ानों की अागे की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क में रहें।कैट-3 बी इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और इस प्रणाली में प्रशिक्षित पायलटों को कोहरे के दौरान उड़ान के लिए परफेक्ट माना गया है। कालिंदी कुंज, मयूर विहार फेज -1, आरके पुरम, दिल्ली छावनी क्षेत्र और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य स्थानों के पास घना कोहरा देखा जा रहा है।

#UPDATE latest temperature(minimum) figures: Safdarjung at 2.6 degrees and Palam at 2.9 degrees. #Delhi pic.twitter.com/3r9uk0F1dU

— ANI (@ANI) December 30, 2019


3 जनवरी तक माैसम ऐसा ही रहेगा

वहीं कल 29 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बीच, कई बेघर लोगों ने अलग-अलग रैन बसेरों पर शरण ली है जो आनंद विहार इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी), सराय काले खां आदि के पास आए हैं। शनिवार को, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया था कि क्योंकि इस क्षेत्र में शीत लहर की स्थिति गंभीर थी। वहीं 31 दिसंबर से, राजधानी शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों जैसे नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बारिश की संभावना है। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी का कहना है कि 3 जनवरी तक माैसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra