मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार को प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। झांसी प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।


लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यहां कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश में बस्ती सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदेश के अन्य भागों के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है।झांसी प्रदेश में सबसे गर्ममुरादाबाद और मेरठ डिविजनों में तापमान सामान्य से उपर था। राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य बना रहा। झांसी प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यहां का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रात के तापमान में वृद्धि
अयोध्या और बरेली डिविजनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रदेश के अन्य डिविजनों में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया।सुबह छाया रहेगा कोहरामौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh