मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ज्यादातर इलाके घने कोहरे की चादर में ढके रहे। मौसम विभाग ने चेताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।


लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बरेली और मुरादाबाद डिविजनों में तापमान काफी लुढ़क गया। वहीं वाराणसी और अयोध्या डिविजनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।गोरखपुर और अयोध्या में तापमान सामान्य से नीचेविभाग ने बताया कि अयोध्या और मेरठ डिविजनों में भी तापमान में गिरावट रही। इसके अलावा राज्य के अन्य इलाकों में तापमान में खास बदलाव नहीं दर्ज किया गया। गोरखपुर और अयोध्या डिविजनों में तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।इटावा व फुर्सतगंज में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमानइलाहाबाद डिविजन में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इसके अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों के तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया। इटावा व फुर्सतगंज में राज्य में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।झांसी रहा प्रदेश में सबसे गर्म, तापमान 27.2 डिग्री दर्ज
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, झांसी में राज्य का सर्वाधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh