मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।


लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बुधवार को यहां बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। हालांकि राज्य में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना था कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। झांसी डिविजन में दिन के तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। आगरा डिविजन में भी दिन का तापमान खास बढ़ गया। राज्य के अन्य डिविजनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला।बस्ती प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान
आगरा, झांसी, मेरठ डिविजनों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। झांसी में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में यह सबसे गर्म स्थान रहा। मुरादाबाद डिविजन में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि राज्य के अन्य डिविजनों में रात के तापमान में खास बदलाव नहीं देखने को मिला। प्रदेश में बस्ती सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Posted By: Satyendra Kumar Singh