मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रह सकता है। प्रदेश में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।


लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यहां अपनी रिपोर्ट में बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। साथ ही राज्य के कुछ डिविजनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। प्रयागराज और मुरादाबाद डिविजनों में दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि प्रदेश के अन्य डिविजनों में बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला।झांसी डिविजन में तापमान सामान्य से अधिकअपनी रिपोर्ट में मौसम विभाग ने बताया कि आगरा, मुरादाबाद और मेरठ डिविजनों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। झांसी डिविजन में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। गोरखपुर डिविजन में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य बना रहा।मुजफ्फरनगर रहा प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान


मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। झांसी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पूर्वी यूपी में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि शुक्रवार को राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह के समय सामान्य कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh