दीपावली के 5 दिवसीय त्‍योहार की धनतेरस के साथ ही शुरुआत हो गई है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्‍व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु नष्ट नहीं होती अपितु उसमें 13 गुणा अधिक वृद्धि होती है। इस दिन कई चीजें खरीदी जा सकती हैं। बहरहाल अगर जातक अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करें तो उन्‍हें अधिक लाभ मिलता है। अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करने से घर में सौभाग्‍य का आगमन होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस 2019 पर अपनी राशि के अनुसार किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए।


इस दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी और श्री गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ रहता है क्योंकि मां लक्ष्मी समृद्धि प्रदान करतीं हैं और गणेश जी सद्बुद्धि। इस दिन मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से घर धन-धान्य से भरपूर रहता है।अपनी राशि अनुसार करें खरीदारी बढ़ाएं सौभाग्य1. मेष राशि वाले जातक सोने के सिक्के के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते हैं।2. वृष राशि वाले जातक सोने के सिक्के के साथ चमकीले वस्त्र,चांदी भी अवश्य खरीद कर लाएं।3. मिथुन राशि वाले जातक सोने के आभूषण,शुद्ध केशर वाहन के खरीदने पर भाग्य बढ़ेगा।4. कर्क राशि वाले लोग चांदी के बर्तन के साथ कपूर,घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अवश्य खरीदें।


5.
सिंह राशि वाले जातक तांबे,कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने का आभूषण खरीदें।शुभ रहेगा।6. कन्या राशि के जातक गणेश जी की मरगज की मूर्ति,चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदें,शुभ रहेगा।7. तुला राशि वाले जातकों के लिये यह इस बार चांदी के बर्तन के साथ सफेद चमकीला वस्त्र,सौन्दर्य का सामान अथवा सजावटी समान खरीदना बेहद शुभ रहेगा।

8.
वृश्चिक राशि वाले जातकों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।9. धनु राशि वाले जातकों को चांदी के जेवर,सिक्का आदि के साथ सुगंधित सामान खरीदना शुभ रहेगा।10. मकर राशि वाले जातक वाहन, कपड़े,चांदी के बर्तन,आभूषण खरीदें,शुभ रहेगा।11. कुम्भ राशि के जातक प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदें शुभ रहेगा।12. मीन राशि के जातक चांदी के सिक्के,चांदी के बर्तनके साथ तांबे का सामान अवश्य खरीदें-ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव शर्मा

Posted By: Vandana Sharma