दिवाली 2019 के पहले ढेर सारी खरीदारी का त्‍योहार यानि धनतेरस शुक्रवार को मनाया जा रहा है। आज के खास दिन पर कई बड़े नेताओं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और खिलाड़ियों ने बधाई दी है। आइये जानें सोशल मीडिया पर किसने क्या क्या कहा है?

कानपुर। दिवाली के ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार सेलीब्रेट किया जाता है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन बर्तन, गहने, गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियां, दीए आदि सामान खरीदकर लाने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। इस खास दिन पर कई बड़े नेताओं, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और खिलाड़ियों ने बधाई दी है। आइये, जानें सोशल मीडिया पर किसने क्या क्या कहा है?
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर धनतेरस के एक तस्वीर पोस्ट की है और उसके साथ लिखा है, 'धन-धान्य से परिपूर्ण जीवन की कामना के साथ समस्त देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। धन-धान्य से परिपूर्ण जीवन की कामना के साथ समस्त देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।।'

धन-धान्य से परिपूर्ण जीवन की कामना के साथ समस्त देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि धनतेरस का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, सौभाग्य और स्वास्थ्य लेकर आए। pic.twitter.com/feuAqlbXIm

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 25, 2019


भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है, 'समुद्र-मंथन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर आज ही त्रयोदशी के दिन प्रकट हुए थे जिसे हम #धनतेरस के रूप में मनाते हैं। सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई एवं शुभकामनाएं।मां लक्ष्मी की कृपा हम सब पर बनी रहे एवं हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति आये।'

समुद्र-मंथन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर आज ही त्रयोदशी के दिन प्रकट हुए थे जिसे हम #धनतेरस के रूप में मनाते हैं।
सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां लक्ष्मी की कृपा हम सब पर बनी रहे एवं हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति आये।#HappyDhanteras pic.twitter.com/dIF4m5w6Ss

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 25, 2019
अशोक गहलोत
धनतेरस के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने ट्विटर अकाउंट एक तस्वीर शेयर की है। उसके साथ उन्होंने लिखा है, 'धनतेरस के शुभ अवसर पर बधाई। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए।'

Greetings on auspicious occasion of #Dhanteras. May the festival bring happiness & prosperity in everyone's life. Real joy is in sharing & let's all celebrate #FestivalofLights by brightening lives of those who r deprived or sick around us.Light a lamp of goodness this #Deepawali pic.twitter.com/tfCgnexiei

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 25, 2019


सचिन पायलट
वहीं, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लिखा है, 'समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं देश एवं प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं उन्नति की कामना करता हूँ|'

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं|
इस पावन अवसर पर मैं देश एवं प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं उन्नति की कामना करता हूँ| pic.twitter.com/MZqlllc64o

— Sachin Pilot (@SachinPilot) October 25, 2019
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने धनतेरस पर बधाई देते हुए लिखा है, 'धनतेरस के इस शुभ अवसर पर देवी लक्ष्मी आप और आपके प्रियजनों पर भरपूर कृपा बरसाएं। आप सभी को प्यार। आप सभी को एक स्वस्थ, खुशहाल और उज्ज्वल दिवाली और एक नया साल मुबारक हो।'

May Goddess Lakshmi shower Her blessings on you and your loved ones abundantly on this auspicious occasion of Dhanteras. Love and light to all of you!✨❤🧿
Wishing you all a healthy, happy and bright Diwali and a bountiful New Year 🎉❤🧿#HappyDiwali #Dhanteras #धनतेरस pic.twitter.com/1RxvHXQQpS

— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) October 25, 2019


हरभजन सिंह
वहीं, चर्चित क्रिकेटर हरभजन सिंह ने धनतेरस पर एक तस्वीर पोस्ट करके लोगों को बधाई दी है।

 

 

 

 

 

Happy Dhanteras everyone 🙏🙏 pic.twitter.com/UNFUxD3gTp

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 25, 2019 

Posted By: Mukul Kumar