Dhanteras 2021: शरद पूर्णिमा को चंद्रमा कार्तिक द्वादशी को कामधेनु गाय त्रयोदशी को धनवन्तरि चतुर्दशी को काली माता और अमावस्या को भगवती लक्ष्मी जी का सागर से प्रादुर्भाव हुआ था। इसीलिये दीपावली के दो दिन पूर्व त्रयोदशी को भगवान धनवन्तरि का जन्मदिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं यह पर्व को कब व कैसे मनाया जाएगा।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Dhanteras 2021 : धनतेरस को भगवान धन्वंतरी की जयंती मनाई जाती है। इसी दिन इन्होंने आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था। भगवान धनवन्तरि हर प्रकार के रोगों से मुक्ति दिलाते हैं। इसलिए कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को भगवान धनवन्तरि की पूजा करना चाहिए। धनवन्तरि को हिन्दू धर्म में देवताओं का वैद्य माना जाता है। ये एक महान चिकित्सक थे जिन्हें देव पद प्राप्त हुआ। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये भगवान विष्णु के अवतार समझे जाते हैं। इनका पृथ्वी लोक में अवतरण समुद्र मंथन के समय हुआ था।धनतेरस के दिन यमुना स्‍नान का महत्‍वस्कन्द पुराण के अनुसार इस दिन अपमृत्युनाश के लिए सायंकाल घर से बाहर यमराज के लिए दीपक का, औषधियों का दान करने का विधान है। दान करने का मंत्र-मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन यमया सह।त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यजः प्रीयतां ममेति।।कार्तिकस्य सिते पक्षे त्रयोदश्यां निशामुखे।यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनश्यति।।
इसलिए नरकोद्देशेन चतुर्वर्ति पर दीपदान करना चाहिए।यमुना जी यमराज की बहन हैं इसीलिए धनतेरस के दिन यमुना-स्नान का भी विशेष माहात्म्य है। यदि पूरे दिन का व्रत रखा जा सके तो अति उत्तम है।-ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश प्रसाद मिश्र

Posted By: Vandana Sharma