धनतेरस का पर्व उत्साह और खुशी लाता है। आज यह त्यौहार पूरे देश में बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा। सिनेमा जगत भी इससे अछूता नहीं है। बाॅलीवुड सितारों ने खुशी के साथ इस पर्व को सेलीब्रेट किया और सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं भी दीं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। दिवाली का सीजन आ गया है, पूरे देश में लोग धनतेरस 2021 के जश्न का आनंद ले रहे हैं और मनोरंजन उद्योग भी पीछे नहीं है। मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने अपने प्रशंसकों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए शुभकामनाएं साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अमिताभ बच्चन से लेकर कीर्ति केलकर और रश्मि देसाई तक, देखिए कैसे सेलिब्रिटीज धनतेरस 2021 की कामना कर रहे हैं।
एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी धनतेरस, मां लक्ष्मी आप सभी को धन-दौलत और अच्छा स्वास्थ्य दें।'

View this post on Instagram A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)


एक्टर मनोज बाजपेयी ने टि्वटर पर लिखा, 'धनतेरस की शुभकामनाएं।'

धनतेरस की शुभकामनाएँ 🙏🙏🎉🎉❤️

— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) November 2, 2021

बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर धनतेरस की दो तस्वीरें शेयर कर फैंस को बधाई दी। बिग बी ने लिखा, 'धनतेरस की अनेक शुभकामनाएं।'

T 4083 - धनतेरस की अनेक शुभकामनाएँ 🚩🚩🚩 pic.twitter.com/kC9unBCY6r

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 2, 2021

एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'हैप्पी धनतेरस, खूब आनंद ले साथ ही अपना ख्याल रखें।'

Happy Dhanteras 💰
Have fun but take good care of ur self ❣️#rd

— Rashami Desai (@TheRashamiDesai) November 2, 2021

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी तस्वीर शेयर कर धनतेरस की विशेज भेजीं। एक्ट्रेस ने टि्वटर पर लिखा, 'जैसे ही रोशनी का त्योहार शुरू होता है ... सकारात्मकता, खुशी, कृतज्ञता, प्यार और मुस्कान के साथ अपने जीवन को रोशन करें ... धनतेरस की शुभकामनाएं, दीपावली की शुभकामनाएं। स्वस्थ रहें, खुश रहें।'

As the Festival of Lights begins… light up your lives with positivity, happiness, gratitude, love, and smiles… Happy Dhanteras, Happy Diwali.
Stay healthy, stay happy!🪔🙏♥️
.
.
.
.#ShilpaKaMantra #SwasthRahoMastRaho #HappyDiwali #ShubhDeepawali #festivalsofIndia #Dhanteras pic.twitter.com/ynwTN1q0Wc

— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) November 2, 2021
एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर के साथ धनतेरस की बधाई दी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'धनतेरस की शुभकामनाएं 🙏… धनतेरस आपको ऐश्वर्य और समृद्धि प्रदान करे।' View this post on Instagram A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari