धनतेरस के साथ शुरुआत हो जाती है दीपावली के त्‍योहार की। ऐसे में हर किसी को आस है अपने घर में मां लक्ष्‍मी को बुलाने की। आपने भी इसके लिए कुछ प्‍लान जरूर किया होगा। वैसे कहते हैं कि धनतेरस वाले दिन सोने पर मां लक्ष्‍मी की खास कृपा होती है। अब अगर आपने भी सोच रखा है इस धनतेरस पर सोना खरीदकर मां लक्ष्‍मी को खुश करने के लिए तो आपको ध्‍यान देना होगा कुछ खास बातों का। खास बातें वो जिससे कहीं आप न हो जाए किसी तरह की ठगी का शिकार। कारण है कि फेस्‍टिव सीजन में सोने की भारी मांग होती है। ऐसे में दुकानदार आपको नकली सोना थमा कर ठग भी सकता है। आइए आपको बताएं कि सोना खरीदते वक्‍त आप उसकी असलियत को कैसे टेस्‍ट कर सकते हैं।


1 . सोने को टेस्ट करने का सबसे आसान तरीका होता है उसको दांत से काट कर देखना। आप अगर 22 कैरेट सोना खरीद रहे हैं तो सबसे पहले उसको दांत से काट कर देखें। उसको काटने पर अगर उसपर निशान बन जाता है तो समझ लीजिए कि वो प्योर है। इसके पीछे कारण ये है कि सोना जितना प्योर होता है, उतना ही ज्यादा मुलायम होता जाता है। वहीं गौर करिएगा कि 18 कैरेट वाला सोना या नकली सोना सख्त ही होगा। उसपर कभी भी काटे का निशान नहीं बनेगा।


2 . सोने को टेस्ट करने का दूसरा आसान तरीका है उसको पानी में डालकर देखना। इसके लिए आप एक कप पानी लीजिए। इस पानी में सोने की चीज को डालकर देखिए। सोना अगर पानी की तली में डूब जाता है तो समझ लीजिए कि वो पूरी तरह से प्योर है। वहीं अगर वह पानी में नहीं डूबता, तैरता रहता है तो वह प्योर नहीं होगा। कारण है कि असली सोना कभी भी पानी में तैरता नहीं है। वह डूब जाता है।

3 . इसके अलावा असली सोने में कभी जंग नहीं लगती। वह कभी काला नहीं पड़ता। आपके पास सोने की चीज अगर काली पड़ रही है तो समझ लीजिए कि वो असली सोने की नहीं है। उसमें कुछ मिक्स है। 4 . सोने की सच्चाई को परखने का अगला तरीका ये है कि उसपर हल्का सा स्क्रेच मार्क करके उसपर नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदे डालिए। ये बूंदे डालने के बाद अगर आपका सोना रंग नहीं बदलता तो मान लीजिए कि वह सौ प्रतिशत असली है। वहीं अगर उस जगह का रंग हरा पड़ जाता है तो मान लीजिए कि वो सौ प्रतिशत नकली है।  9 . एक और बेहतरीन तरीका ये है कि अपने माथे पर हल्का सा फाउंडेशन लगाएं। उसके बाद उसी जगह पर सोने को थोड़ा सा घिस कर देखिए। यहां अगर काली लकीरें बनती हैं तो समझ जाइए कि सोना नकली है। 10 . आपकी नजरें अगर पारखी हैं तो आप सोने को देखकर भी पहचान कर सकते हैं। 22 कैरेट का सोना हमेशा चटक पीला होता है। वहीं 18 कैरेट वाला सोना जरा ज्यादा गाढ़ा पीला होता है। इसके अलावा नकली सोना हमेशा जरा ज्यादा गहरा पीला होता है।  Business Newsinextlive fromBusiness News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma