बाॅलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक धर्मेंद्र का आज 85वां जन्मदिन है। इस मौके पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बच्चों ने भी अपने पापा को खास अंदा में बर्थडे विश किया।

मुंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र मंगलवार को 85 वर्ष के हो गए। इस मौके पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। यही नहीं बेटों सनी और बॉबी देओल और पोते करण देओल ने भी सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता को बर्थडे विश किया। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ एक पुरानी और नई तस्वीर पोस्ट की। साथ ही लिखा, 'कल भी आज भी, आपका सम्मान और प्रेम वैसा ही है।'

Yesteryear and now. Your respect, blessings and love have kept us together all these years🙏 pic.twitter.com/AETbitmcYf

— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 8, 2020

बड़े बेटे सनी देओल ने भी पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा, आप इस दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेता और सबसे अच्छे इंसान हैं। दुनिया आपसे प्यार करती है। हमेशा खुश रहें। हम सभी आपको खुश देखना चाहते हैं। अपने सारे दुख हमें दे दे। लव यू पापा।'

View this post on Instagram A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

वहीं सनी देओल के भाई और धर्मेंद्र के छोटे बेटे सनी देओल ने लिखा, 'वी लव यू पापा, हैप्पी बर्थडे'। वहीं धर्मेंद के पोते करण देओल ने भी दादा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। करण ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बड़े पापा।' बड़ी बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर साझा किया:" लव यू पापा। जन्मदिन मुबारक हो। आपको शुभकामनाएं और हमेशा स्वास्थ्य की शुभकामनाएं। "धर्मेंद्र वर्तमान में शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। बेटे सनी और बॉबी के साथ वह 'अपने 2' में नजर आएंगे।

View this post on Instagram A post shared by Esha Deol (@imeshadeol)

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari