बॉलीवुड के गलियारों में एक अजीब सी हैरानी भरी खामोशी है। हर कोई हैरान है कि अचानक ऐसा क्या हो गया जो दीया मिर्जा और साहिल सांगा ने अलग होने का फैसला ले लिया। करीब 11 सालों से एक दूसरे को जानने वाले इस कपल के बीच कोई अनबन है ऐसी कोई खबर भी सुनने मे नहीं आई थी मगर आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने खबर दी कि वे अब साथ नहीं रहेंगे।

कानपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 11 साल के रिश्ते को तोड़ कर अपने पति साहिल सांगा से अलग होने का फैसला कर लिया है। ये जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद शेयर की है। दीया ने लिखा कि वे और उनके पति साहिल सांगा ने आपसी सहमति से अलग रहने का फैसला किया है।

pic.twitter.com/R1EyIvqCKt

— Dia Mirza (@deespeak) August 1, 2019


ट्विटर और इंस्टाग्राम पर नोट
दीया मिर्जा ने अपने ट्विटर के साथ इंस्टाग्राम हैंडल पर नोट लिख कर बताया कि 11 साल तक एक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का डिसीजन लिया है। इस नोट में अलगाव की वजह और स्थितियों के बारे कुछ भी नहीं बताया गया है। हांलाकि ये जरूर स्पष्ट किया गया है कि वे दोनों हमेशा दोस्त रहेंगे और एक दूसरे का सम्मान करेंगे। साथ ही दोस्तों और परिवार के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा करते हुए मीडिया से प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की है।


पांच साल पहले पुराने रिश्ते को बदला था शादी में
दीया और साहिल ने पांच साल पहले 18 अक्टूबर को दिल्ली में शादी की थी। शादी की जानकारी भी दीया ने सोशल मीडिया पर ही शेयर की थी और बताया था कि वे अपने अपने पुराने दोस्त के साथ सादी कर रही हैं। शादी में दीया और साहिल के परिवार और क्लोज फ्रेंड ही शामिल हुए थे। इसके बाद भी दीया मिर्जा अपनी और साहिल सांगा संग कई तस्वीरें शेयर करती रही हैं। इन तस्वीरों को सैपरेशन के बाद भी डिलीट नहीं किया गया है। हाल में दीया को वेबसीरीज काफिर में देखा गया।

Posted By: Molly Seth