जोधपुर सेशंस कोर्ट में सलमान को बरी करने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। बॉलीवुड में सलमान खान सिर्फ एक नाम नहीं खुद एक ब्रांड हैं। सलमान की फिल्‍में सुपरहिट होती हैं और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पागल हो जाते हैं। भाईजान के प्रति इस दीवानगी को गौर से देखें तो आपको पांच तरह के फैंस दिखेंगे। आइए जानें कौन्‍-कौन हैं वो...



दूसरा : फोकट में प्रचार करने वाले
राजनीतिक पार्टिंया अपने प्रचार के लिए बकायदा एक टीम तैयार करते हैं। लेकिन भाईजान को यह सब मु्फ्त में मिल जाता है। क्योंकि सल्लू भाई के फैंस यह काम फोकट में करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर आपको सलमान के फेवर में रोजाना कोई न कोई नई बात सुनने और पढने को मिल जाती है। इस काम के बदले सलमान के फैंस को सिर्फ और सिर्फ सुकून मिलता है।

चौथा : सेलेब्रिटी पसंद करते हैं तो मैं भी
यह लोग सलमान को नहीं बल्िक उनके चाहने वालों को देखकर भाईजान के फैन बन जाते हैं। भारत में ऐसे कई बड़े राजनेता, फिल्म एक्टर और बिजनेस मैन मिल जाएंगे जोकि खुद वीवीआईपी कोटे में आते हैं, लेकिन इन्हें सलमान पसंद होता है। तो अब जब बड़े लोगों की पसंद सलमान खान हैं तो मैं क्यों नहीं।

पांचवा : सलमान की फोटोकॉपी
यह भाईजान के तगड़े फैन होते हैं। सलमान की हेयर स्टाईल से लेकर कपड़ों तक, सभी को कॉपी करते हैं। इन्हें सलमान का एक-एक डॉयलाग याद होता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari