31 अगस्त है डिस्काउंट के साथ टैक्स जमा करने की लास्ट डेट

इसके बाद टैक्स के साथ लगेगा 6 परसेंट इंट्रेस्ट

ALLAHABAD: आपने अपने घर का हाउस टैक्स जमा किया कि नहीं। कर दिया तो ठीक, अगर नहीं किया तो फिर ये न्यूज आपके मतलब की है। अगर इस जानकारी को इग्नोर किया तो फिर आपको 12 परसेंट का चूना लग जाएगा और निर्धारित हाउस टैक्स से 12 परसेंट अधिक टैक्स आपको नगर निगम में जमा करना पड़ेगा।

खत्म हो रहा है डिस्काउंट पीरियड

नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा करने के लिए लोगों में इंटरेस्ट जगाने और अपना खाली खजाना भरने के लिए सबसे पहले जुलाई में हाउस टैक्स पर 8 परसेंट डिस्काउंट देने की घोषणा की। 8 परसेंट डिस्काउंट की घोषणा होते ही लास्ट टाइम लोगों की भारी भीड़ पहुंचने लगी। लोगों की डिमांड पर नगर निगम ने डिस्काउंट के साथ टैक्स जमा करने की डेट को 30 जुलाई से 31 अगस्त कर दिया। लेकिन 8 परसेंट की जगह छह परसेंट ही डिस्काउंट का प्रोविजन किया। अब 31 अगस्त आने वाला है। एक सप्ताह ही बचा है। एक सप्ताह बाद डिस्काउंट खत्म हो जाएगा और टैक्स पर इंट्रेस्ट भी देना होगा।

12 परसेंट एक्स्ट्रा देना होगा

31 अगस्त तक हाउस टैक्स जमा न करने वालों को डबल नुकसान होगा। छह परसेंट नहीं बल्कि टोटल 12 परसेंट का लॉस। 31 अगस्त के बाद टैक्स जमा करने पर जहां छह परसेंट डिस्काउंट नहीं मिलेगा। वहीं अपै्रल से सितंबर तक यानी छह महीने का एक परसेंट पर मंथ के हिसाब से छह परसेंट इंट्रेस्ट अलग से देना होगा। यही नहीं हाउस टैक्स जमा करने में लोग जितना लेट करते जाएंगे, उतना टैक्स बढ़ता जाएगा। हर महीने एक परसेंट इंट्रेस्ट हाउस टैक्स के साथ जुड़ता चला जाएगा।

- हाउस टैक्स पर छह परसेंट डिस्काउंट की सुविधा केवल 31 अगस्त तक के लिए है। 31 अगस्त के बाद हाउस टैक्स जमा करने पर कोई डिस्काउंट नहीं मिलेगा। बल्कि पर मंथ एक परसेंट इंट्रेस्ट के हिसाब से सितंबर में छह परसेंट इंट्रेस्ट टोटल टैक्स पर अलग से देना होगा।

पीके मिश्रा

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी

नगर निगम इलाहाबाद

Posted By: Inextlive