Disha Patani and Mouni Roy Latest Photos: एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय साल पिछले साल के लास्ट में थाईलैंड की एक ट्रिप पर निकली थी। जिसके बाद अब दोनों बैकाक में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। नए साल के साथ दोनों बेस्टी ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। इसकी वजह उनकी हाॅट फोटो है जो मॅानी राॅय और दिशा पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से खुद शेयर की हैं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Disha Patani and Mouni Roy Latest Photos: बॉलिवुड में कई सेलेब्स आपस में बहुत अच्छे दोस्त है। इन्ही में से एक नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी और एक्ट्रेस मौनी रॉय का भी है। दोनों की दोस्ती, फोटो, ट्रिप्स हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। दोनों साल में कई बार एक साथ ट्रिप पर जाती हैं साथ ही उनकी फोटो फैंस को बेस्ट फ्रेंड गोल्स भी देती है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर दोनों एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय साल की एक साथ फोटो सामने आई हैं। दोनों एक्ट्रेस पिछले साल के लास्ट में थाईलैंड की एक ट्रिप पर निकली थी, जिसके बाद अब दोनों बैकाक में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। नए साल के साथ दोनों बेस्टी ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। इसकी वजह उनकी हॅाट फोटो है, जो मॅानी राॅय और दिशा पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से खुद शेयर की हैं।

View this post on Instagram A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

दोनों एक्ट्रेस ने बैकाॅक से शेयर की फोटो
मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन ट्रिप की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें उनके साथ दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मानी ने कैप्शन में लिखा कि, 'डी और मोनजू के एडवेंचर जारी हैं'। इसके अलावा दिशा ने अपनी फोटो के कैप्शन में लिखा कि, 'बैंकॅाक'। दोनों सहेलियों की इन फोटो में वो जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं इन फोटो में दोनों शार्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड और हॉट लग रही हैं। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब दोनों सहेली दिशा और मौनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इससे पहले भी इन दोनों ने अपनी हॅाट फ्रेंडली फोटो से कई बार महफिल लूटी है।

View this post on Instagram A post shared by mon (@imouniroy)

दिशा का वर्कफ्रंट
बात करें दिशा पाटनी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो, वो अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। इसके अलावा दिशा, साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' में भी लीड रोल में दिखेंगी।

Posted By: Anjali Yadav