RANCHI : पति-पत्नी के बीच रिश्ते किस तरह दरक रहें हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला थाने में हर माह कम से कम 15 ऐसे मामले आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर पीडि़ता महिला होती हैं। कई मामलों में विवाहिता को दहेज की खातिर प्रताडि़त किया जाता है तो कई मामले पारिवारिक हिंसा और धोखा देने से जुड़े होते हैं। पुलिस पहले काउंसलिंग कराकर मामले को सुलझाने की कोशिश करती है, लेकिन जब सुलह नहीं हो पाता हो ता है तो प्राथमिकी दर्ज कर मामले को कोर्ट के हवाले कर देती है।

मकान की करा ली रजिस्ट्री, घर से निकालने की धमकी

पंडरा ओपी के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी एक विवाहिता महिला थाना पहुंचकर बताया कि उसके पति शराब पीकर उसे मारते -पीटते हैं। घर से बाहर निकाल देने की धमकी देते हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसने लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद जब दो बच्चे हो गए तो उसने एक मकान की रजिस्ट्री अपने पति के नाम कर दी। नाम करने के दौरान अब उसकी पहली पत्‍‌नी ने दावा ठोंका तो पति उस महिला से बच्चे सौंपने और खुद घर से बाहर रहने का ऑर्डर दे दिया है। महिला ने इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दहेज दिए, फिर भी निकाला घर से

एक विवाहिता ने महिला थाने को कहा कि उसकी शादी चाईबासा में हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने लगभग तीन लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद भी दहेज की डिमांड की जाती रही। इस बाबत केस भी दर्ज किया गया। उसके बाद पति ने घर से निकाल दिया.उसने कहा कि वह अपने साथ उसे नहीं रखेगा इसके लिए उसे पैसे दे दिए जाएंगे। महिला कांटाटोली में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही है।

पत्नी की उम्र ज्यादा हुई तो रचाई दूसरी शादी

एक पत्‍‌नी अपने तीन बच्चों के साथ अपने पति के साथ रह रही थी। पत्‍‌नी की जब उम्र ज्यादा हो गई तो उसने उसका साथ छोड़ दिया और वह दूसरी महिला के साथ रहने लगा। जब इस बात का पता महिला को पता चला तो उसने कोर्ट में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करा दी। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद मामला कोर्ट व महिला आयोग में चला। अब महिला अपने बच्चों के साथ पति के बनाए गए दूसरे घर में रह रही है।

Posted By: Inextlive