-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में नशे करने पर पांच दिन में 300 लोगों के हुए चालान

-अभी तक 45 हजार वसूला गया फाइन, इससे बनाया जाएगा नया वार्ड

बरेली : शासन के आदेश पर बरेली मंडल के सभी गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में नशे के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया था। पांच दिन पहले आए आदेश में जहां दूसरे हॉस्पिटल्स में अभी अभियान शुरू तक नहीं हुआ है तो वहीं डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ने नशे कर आने वालों का काफी बड़ी संख्या में चालान किया। एडी हेल्थ को सौंपी रिपोर्ट में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल को मंडल में फ‌र्स्ट रैंक मिली है।

अब तक इतने हुए चालान

डिस्ट्रिक्ट महिला और पुरुष हॉस्पिटल में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया। महिला हॉस्पिटल में अब तक 100 तो पुरुष हॉस्पिटल में 200 लोगों का चालान किया जा चुका है।

इतना वसूला गया फाइन

महिला हॉस्पिटल में अभियान की जिम्मेदारी हॉस्पिटल सुपरवाइजर संजीव कुमार शर्मा को दी गई। उन्होने अब तक 30 लोगों का चालान कर 20 हजार रुपये की वसूली की। वहीं पुरुष हॉस्पिटल में बच्चा वार्ड की इंचार्ज सिस्टर डेजी लाल ने अब तक 40 लोगों को पकड़कर उनसे 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूले।

एडी हेल्थ ने भी की सराहना

हॉस्पिटल में नशाबंदी को लेकर चलाए जा रहे इस अभियान की रिपोर्ट एडी हेल्थ डॉ। राकेश दुबे को लगी तो उन्होंने सराहनी की। उन्होंने मंडल में अन्य डिस्टिक हॉस्पिटल में जब इस तरह के अभियान की जानकारी ली तो पता चला कि अन्य किसी जिले में अभी तक शुरुआत तक नहीं की गई है।

यह वसूल रहे फाइन

शराब- 500 रुपए

स्पिटिंग 100 रुपए

पान मसाला 200 रुपए

वर्जन

शासनादेश के बाद मंडल के सरकारी हॉस्पिटल में नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाने का आदेश दिया था। रिपोर्ट के अनुसार बरेली टॉप पर है। अन्य जिलों ने अभी तक अभियान का शुरू नहीं हुआ है।

डॉ। राकेश दुबे, एडी हेल्थ।

वर्जन

डिस्टिक हॉस्पिटल में चल रहे नशाबंदी अभियान एक अच्छी पहल है। लोगों पर फाइन लगाने के साथ उन्हें अवेयर भी किया जा रहा है, इससे कैंपस की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी।

डॉ। विनीत शुक्ला, सीएमओ।

Posted By: Inextlive