RANCHI: राजधानी रांची और पलामू में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को होगा। इससे पहले रांची व पलामू जिले में चुने गए मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख व उप प्रमुख को जिला परिषद कार्यालय में शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

रांची डीसी क्0.फ्0 बजे दिलवाएंगे शपथ

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों को सुबह क्0.फ्0 बजे रांची डीसी मनोज कुमार शपथ दिलवाएंगे। इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। अगर एक से ज्यादा लोग जिला परिषद अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन करेंगे, तो निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों के बीच वोटिंग होगी। फिर वोटों की गिनती के बाद दोपहर डेढ़ बजे के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में हिस्सा लेने के लिए सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को क्0 बजे तक जिला परिषद कार्यालय पहुंचने का आदेश दिया गया है। जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें भी अगर एक से ज्यादा लोग नामांकन करेंगे, तो चुनाव होगा।

फ्8 में से चुने जाएंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

रांची जिले में फ्8 लोग जिला परिषद सदस्य चुनकर आए हैं। इन्हीं में से जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। यह चुनाव गैर दलीय आधार पर होता है। इसके बावजूद बीजेपी, कांग्रेस, आजसू व जेएमएम समेत सभी दल अपने समर्थकों को जिला परिषद अध्यक्ष बनाने लिए अंदरखाने गोटियां सेट करने में लगे हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामकुम से चुनी गई आरती कुजूर प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं, उन्हें बीजेपी का समर्थन मिल रहा है।

यह हैं जिला परिषद सदस्य

क्-रतिया गंझू

ख्-अब्दुल्लाह अंसारी

फ्-सुमन मुंडरी

ब्-पार्वती देवी

भ्-बबीता देवी

म्-हेमलता उरांव

7-मीना उरांव

8-सीमा कुजूर

9-सुनील उरांव

क्0-मनोज लकड़ा

क्क्-फूलचंद तिर्की

क्ख्-बंदे हेरेंज

क्फ्-लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव

क्ब्-एनुल हक

क्भ्-आलोक उरांव

क्म्-अमर उरांव

क्7-हकीम अंसारी

क्9-इंद्रजीत कुमार अनिल

ख्0-मोजीबुल अंसारी

ख्क्-मीना देवी

ख्ख्-रीना केरकेट्टा

ख्फ्-सरिता देवी

ख्ब्-रंथा महली

ख्भ्-सरिता देवी

ख्7-फूल कुमार देवी

ख्8-आरती कुजूर

ख्9-राजेश कच्छप

फ्0-रमनी वाला

फ्क्-रजिया खातून

फ्ख्-वीणा देवी

फ्फ्-गौतम कृष्ण साहू

फ्ब्-सुकरा सिंह मुण्डा

फ्भ्-वीणा मुण्डा

फ्म्-गगन बाला देवी

फ्7-फूल कुमारी देवी

फ्8-बालकृष्ण सिंह मुण्डा

Posted By: Inextlive