RANCHI : सिटी में दिव्यांग हर जगह परेशान हो रहे हैं। ये अपनी समस्या बताते बताते थक गए हैं लेकिन इनकी कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। सरकारी ऑफिसेज व निजी संस्थानों में तो ये अपने लिए रैंप व अन्य सुविधाएं न होने से मुश्किल झेलने को मजबूर हो ही रहे हैं। सिटी के अधिकांश कामर्शियल मॉल और बाजारों में भी दिव्यांगजनों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि रांची के बड़े-बडे़ शॉपिंग मॉल में सामान्य लोगों के लिए तो सारी व्यवस्था की गई है लेकिन जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं उनके लिए यहां अलग से कोई इंतजाम नहीं है। इन मॉल्स तक ये पहुंच तो जा रहे हैं लेकिन अंदर जाने के लिए इनके लिए अलग से रास्ते ही नहीं बने हैं। इस कारण दिव्यांगों का बड़े और आलीशान मॉल में पहुंचकर शॉपिंग करने का सपना मात्र सपना ही बनकर रह गया है।

फिरायालाल मॉल में स्लोपिंग वे नहीं

रांची के दिल में बसे फिरायालाल शॉपिंग मॉल में भी दिव्यांगों को अदंर जाने के लिए अलग से स्लोपिंग वे ही नहीं बनाया गया है। सीढि़या चढ़ कर दिव्यांग अंदर जा नहीं सकते।

हरीओम टॉवर में भी बुरा हाल

हरिओम टॉवर में भी दिव्यांग जनों के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं है। न तो स्लोपिंग वे और न ही अंदर डिजेबल के लिए स्पेशल वॉश रूम बनाया गया है।

जेडी स्ट्रीट, मेन रोड

जेडी स्ट्रीट मॉल जहां कई सारे फैसिलिटी तो हैं लेकिन दिव्यांगों के लिए कोई सुविधा ही नहीं है। सामान्य लोग तो यहां आकर एंजॉय कर सकते है, लेकिन दिव्यांग यहां आकर मस्ती नहीं कर सकते।

विशाल मेगामार्ट

मेनरोड स्थित विशाल मेगामार्ग में भी दिव्यांग कपडे़ की खरीदारी करने नहीं जा सकते हैं। क्योंकि यहां भी अदंर जाने के लिए न तो स्लोपिंग वे और न ही व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है।

चर्च कॉम्पलेक्स-रोशपा टॉवर

चर्च कॉम्प्लेक्स हो या रोस्पा टॉवर ही क्यों न हो कहीं भी दिव्यांग व्यक्तियों व बच्चों के लिए कोई अलग से सुविधा नहीं है। इन मॉल में आने की इच्छा तो हर दिव्यांग रखता ही है लेकिन अंदर जाकर खरीदारी करने का उनका सपना पूरा नहीं हो पा रहा।

मेन रोड माल में भी ध्यान नहीं

सिटी के मेन रोड में बसे एक भी शॉपिंग मॉल में दिव्यांग के लिए कोई अलग अरेंजमेंट नहीं किया गया है। न तो उनके प्रवेश के सीढ़ी को प्लेन बनाया है, न ही मॉल में व्हील चेयर उपलब्ध हो पाता है और न ही इनके लिए अलग से टॉयलेट बनाया गया है। वहीं मूक-बधिर को समझने के लिए अलग से कोई कर्मचारी भी नहीं नियुक्त किया गया है।

न्यूक्लियस मॉल में है इंतजाम

ईस्ट जेल रोड के समीप न्यूक्लियस मॉल में कुछ सुविधा जरूर है। यहां दिव्यांगों को अदंर जाने के लिए अलग से स्लोपिंग वे बनाया गया है, मॉल में व्हील चेयर और अलग से वॉश रूम की भी व्यवस्था है।

Posted By: Inextlive