- मंडलीय पशु प्रदर्शनी व कॉफ रैली में पशुपालकों को दी जानकारी

- सरकार की योजनाओं से जुड़ने के लिए किया गया प्रेरित

ALLAHABAD: गाय का दूध अमृत के समान है। गाय से प्राप्त दूध, घी, मक्खन से कई प्रकार के रोगों का इलाज किया जाता है। उक्त बातें चाका ब्लाक में मण्डल स्तर पर आयोजित पशु प्रदर्शनी एवं कॉफ रैली कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने कही। इस दौरान उन्होंने कामधेनु योजना से जुड़ने का लोगों से आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इस योजना से कई पशुपालक लाभांवित हुए है। इससे पहले कस्तूरबा गांधी के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। पशु विभाग के सीडीओ सुभाष चन्द्र जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को विभिन्न नस्लों के बारे में जागरूक करना था। इस बीच उन्होंने साहीवाल, जर्सी, गिर, फ्रिजियन आदि नस्लों की विशेषता के बारे में जानकारी दी।

15 हजार लीटर दुग्ध उत्पादन

डीएम संजय कुमार ने कहा कि कामधेनु योजना से जुड़कर इलाहाबाद जनपद में इन दिनों प्रतिदिन 15 हजार लीटर दूध का उत्पादन किया जा रहा है। दूध की कमी से भारत में 45 प्रतिशत बच्चे आज भी कुपोषित है। प्रदेश सरकार की कामधेनु योजना से इस समस्या को कम किया सकता है। इसे अपनाने में ही पशुपालकों का आय बढ़ाने के साथ स्वस्थ्य भारत का निमार्ण पूर्ण तरीके से हो सकता है। कमिश्नर राजन शुक्ला ने पशुपालकों कहा कि गाय के साथ अर्थ और आस्था दोनों का लगाव होना चाहिए। पहले हमारे भारत देश में दूध दही की नदियां बहा करती थीं। लेकिन पशुओं की संख्या में लगातार घटौती होने की वजह से यह समस्या पशुपालकों के बीच उत्पन्न हो गई है। इसका निराकरण करना हम सभी का दायित्व है।

प्रतियोगिता में लिया भाग

कार्यक्रम में पशुपालकों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें दूर दराज के गांवों से आये लोगों ने अपने पशुओं को प्रदर्शनी किया। जिसमें विजेता पशुपालकों को मुख्यअतिथि ने पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं परिसर के अन्दर पशुओं से संबंधित दवाईयों का स्टाल लगाये गये थे। स्टाल पर जाकर लोगों ने दवाईयों के बारे में जानकारी ली।

Posted By: Inextlive