कहने को तो इस हफ्ते सिर्फ दिवाली है लेकिन सच तो यह है कि दिवाली यह पर्व त्‍योहारों का पूरा मौसम लेकर आता है। इस हफ्ते कई ऐसे पर्व मनाए जाएंगे जिनका अपना पौराणिक और सामाजिक महत्‍व है। आइए जानें 7 से 13 नवंबर तक इस हफ्ते की व्रत और त्‍योहार...


कानपुर। इस हफ्ते का पहला और सबसे मुख्य त्योहार है दिवाली, जिसमें श्री गणेश और लक्ष्मी जी के पूजन का बड़ा महत्व है।

7 नवंबर : दिवाली पूजन। स्नान-दान-श्रद्धादि की अमावस्या। महाकाली पूजा। महावीर निर्वाण दिवस। गौरी-केदार व्रत।

8 नवंबर :कार्तिक शुक्ल पक्षारंभ। अन्नकूट। गोवर्धन पूजा। बलि पूजा।

9 नवंबर :यम द्वितीया। भैया दूज। कलम दवात पूजन।

11 नवंबर :विनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

12 नवंबर :सौभाग्य पंचमी व्रत। सोमवती पंचमी व्रत। सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम, एक मुक्त खरना।

13 नवंबर :सूर्य षष्ठी व्रत डाला छठ । सांयकाल प्रथमा‌र्घ्य दान।

दिवाली 2018: ये चीजें अर्पित करने से जल्द प्रसन्न होती हैं माता लक्ष्मी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
दिवाली 2018: अपनाएं ये 10 आसान वास्तु उपाय, आर्थिक संकट से उबरने में मिलेगी मदद

Posted By: Chandramohan Mishra