उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली के लिए विस्तृत योजनाएं बनाईं हैं। इसको लेकर राज्य में पहले से ही तैयारियां जोरों पर हैं। अयोध्या विधानसभा के सदस्य और भाजपा नेता वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस मौके पर पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा सकता है। दीपोत्सव मेले को सरकार द्वारा राजकीय मेला का दर्जा दिया गया है।


कानपुर। इस साल दिवाली पर, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाएगी। इस अवसर पर शनिवार 26 अक्टूबर को 5।50 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। राज्य में पहले से ही इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, सरकार ने इस त्योहार के लिए विस्तृत योजना बनाई है। अयोध्या विधानसभा के सदस्य और भाजपा नेता वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस मौके पर पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा सकता है। गुप्ता ने कहा, 'इस बार की तैयारियों के लिए सरकार द्वता 130 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। दीपोत्सव के पीछे की दृष्टि सिर्फ आध्यात्मिक नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा देना भी है।''दीपोत्सव' की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज अयोध्या पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश के बड़े अधिकारीकई लोग होंगे कार्यक्रम में शामिल
दीपोत्सव मेले को सरकार ने राजकीय मेला का दर्जा दिया है। खास बात यह है कि इस बार दीपोत्सव की योजना पर्यटन विभाग ने नहीं बल्कि अयोध्या के जिलाधिकारी ने बनाई है। आदित्यनाथ के साथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी सहित अन्य लोग 'दीपोत्सव' कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके अलावा बाहर देशों के कुछ बड़े लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। फिलहाल, उनकी लिस्ट जारी नहीं की गई है। इससे पहले 15 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने अयोध्या में शुभ अवसरों के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में बताया था। इस कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा अयोध्या में धारा 144 भी लागू है।

Posted By: Mukul Kumar