दिवाली का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। भारतवासियों को इस पर्व को लेकर उत्साह तो है साथ ही विदेशी भी रोशनी के इस पर्व पर जश्न मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने भारत वालों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर अन्य क्रिकेटर्स ने दिवाली पर विशेज भेजी हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दिवाली पर फैंस को सेफ और हैप्पी वाली दिवाली विश की है। विराट इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां से उन्होंने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए शुभकामनाएं दी। विराट ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कहते हैं, 'आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। इस साल हम सभी बिना पटाखों वाली दिवाली मनाते हैं और सिर्फ दिए जलाएं और रोशनी फैलाएं।'

View this post on Instagram A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)


डेविड वार्नर ने भी भेजी दिवाली विशेज
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर को भारत से बहुत प्यार है। भारत के प्रति अपने लगाव को वार्नर कई बार शो कर चुके हैं। इस बार दिवाली के मौके पर उन्होंने भारतवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भेजी हैं। वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन लिखा, 'भारत में रहने वाले सभी दोस्तों को हैप्पी दिवाली।' वार्नर को भारत में मनाई जाने वाली दिवाली पर्व के बारे में काफी पता है। यही वजह है कि भारत के प्रति अपने लगाव को दिखाते हुए उन्होंने दिवाली विशेज भेजी हैं।

View this post on Instagram A post shared by David Warner (@davidwarner31)

बाॅलीवुड गाने करते हैं खूब पसंद
डेविड वार्नर का घर ऑस्ट्रेलिया में भले हो मगर वह भारत को अपना सेकेंड होम मानते हैं। वार्नर को भारत के लोगों से काफी प्यार है। यहां की फिल्में भी उन्हें बहुत पसंद है। इसका सबूत उनका टिकटाॅक एकाउंट है जिसमें कई बाॅलीवुड गानों पर नाचते हुए इस क्रिकेटर ने वीडियो बनाए हैं। जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।

आईपीएल में चलता है खूब बल्ला
इंडियन प्रीमियर लीग में डेविड वार्नर का बल्ला खूब चलता है। वह उन चुनिंदा विदेशी क्रिकेटर्स में शामिल है जिन्हें भारतीय फैंस भी बहुत प्यार करते हैं। आईपीएल में लगातार छह सीजन 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी वार्नर ही हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari