Diwali 2021 : दिवाली का पर्व पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानें कैसे मनाये दीपावली पर्व कैसे करें मां लक्ष्मी जी की पूजा और कैसे प्रसन्न हो लक्ष्मी-गणेश कुबेर...


डाॅ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद)। Diwali 2021 : दीपावली भारतीय संस्कृत का प्रमुख त्यौहार है इसके दो दिन पूर्व धनतेरस एवं दो दिन बाद भैया-दूज का पर्व मनाया जाता है। दीपावली पर्व के साथ इन दो पर्वों का भी भारतीय संस्कृत में विशेष महत्व है। दीपावली पर्व के दिन ही माता लक्ष्मी का अवतार इस सृष्टि में हुआ था। माता लक्ष्मी की कृपा मुद्रा के रुप में, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप में सबके साथ रहती है। सोना-चांदी वाली धातुओं में इनका विशेष निवास माना जाता है। इसी दिन लक्ष्मी जी की पूजा होती है और दीपोत्सव भी किया जाता है। इसे खुशियों का भी त्यौहार माना जाता है। भगवान राम जब रावण का वध करके माता सीताजी के साथ अयोध्या आये तो अयोध्यावासियों ने नगर को सजाया और लाखों द्वीप जलाकर हर्षोल्लास के साथ भगवान राम के आने की खुशी को मनाया। इसी दिन पांडुवों को अपना राज्य वापस मिला था और खुशी में नगर को दीपों से सजाया गया। लोगों ने खुशी में दीपोत्सव को उत्साह से मनाया


इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने भी नरकासुर का संहार किया था। आताताई के मरने से लोगों ने खुशी में दीपोत्सव को उत्साह से मनाया। इसी दिन राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक हुआ। दीपों से नगर को सजाया गया और खुशियाँ मनायी गयी। सिक्खों के छठें गुरु गुरु हरगोविंद सिंह को मुगलों की कैद से इसी दिन आजाद किया गया। इस दिन सिक्ख धर्म के अनुयायी बंधनमुक्ति दिवस के रुप में दीपोत्सव का पर्व मनाते है। दीपावली पर्व मुख्य रुप से हिन्दु, बौद्ध, जैन एवं सिक्ख समुदाय का विशेष पर्व माना जाता है। इस पर्व के मनाये जाने की भारतीय संस्कृति की एक लम्बी परंपरा है जो सदियों से चली आ रही है इसे हम पूर्ण निष्ठा से मनाते है। इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रुप में भी मनाया जाता है। जीवन के घने अंधकार को छोंड़कर प्रकाश की ओर ले जाने वाला त्यौहार है। अज्ञानता को ज्ञान के विजय के रुप में मनाया जाता है। हम सभी अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते है-तमसो मा ज्योतिर्गमय अर्थात हे मां मुझे अन्धकार से प्रकाश की ओर अग्रसर करो। कैसे करें पूजा जिससे महालक्ष्मी हो प्रसन्न ?

दीपावली के दिन लक्ष्मी जी की विशेष पूजा होती है।शाम को गोधूली के बाद लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष विधान है।पूजा प्रारम्भ करने से पहले लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति को अच्छे से सजाये। कुबेर जी की भी मूर्ति को पास रखें। सोने-चांदी के गहने सिक्के मिठाईयां आदि भी पास रखें उसी के साथ धनियां वाली कोई मिठाई या सूखी मिठाई ही चढ़ायें। इसके बाद लक्ष्मी-गणेश एवं कुबेर यंत्र हो तो पास रख दें। लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करें। यदि घर में कोई बच्चा पढाई कर रहा हो तो उसकी पुस्तकें, कापी और पेन भी पास रख दें, फिर लक्ष्मी, गणेश एवं कुबेर जी का आह्वान करके पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी कुबेर जी धनवर्षा करते रहेगें।

Posted By: Shweta Mishra